{"_id":"59a877624f1c1b02278b49dc","slug":"41504212834-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ जाट संस्\nथा के चुनाव पर फैसला, अब नवंबर में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ जाट संस् था के चुनाव पर फैसला, अब नवंबर में होगी सुनवाई
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट संस्था के चुनाव को लेकर वीरवार को भी कोई फैसला नहीं हो सका। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख दी गई है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की बांट जोह रहे लोगों को झटका लगा है।
दरअसल, जाट संस्था के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। बोहर गांव निवासी एक आजीवन सदस्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया में कई अनियमितताओं का हवाला दिया गया है। कई माह बाद वीरवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी। सुनवाई को लेकर संस्था से जुड़े लोगों में भी उत्साह का माहौल था। सभी को उम्मीद थी कि शायद इस बार चुनाव को लेकर कोई फैसला हो जाएगा। अंदर ही अंदर जोड़तोड़ का खेल भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर का समय दिया गया है। करीब तीन माह बाद की तारीख मिलने के बाद संस्था के लोगों में फिर से निराशा का माहौल बन गया है।