फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोहाली के जीआईएस आधारित मॉडल से होगी शहर की सफाई

मोहाली के जीआईएस आधारित मॉडल से होगी शहर की सफाई

Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोहाली के जीआईएस आधारित मॉडल से होगी शहर की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम ने शहर में हाईटेक तकनीक पर आधारित स्वीपिंग का काम शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम ने जीआईएस (ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम) आधारित मशीनों और सामान के लिए टेंडर जारी किया है। पंजाब के मोहाली शहर की तर्ज पर यह प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के मुख्य मार्गों पर मशीनों की सहायता से सफाई का काम होगा। यह काम टेंडर लेने वाली एजेंसी करेगी। एजेंसी ही अपने संसाधन लगाएगी।
नगर निगम ने इस टेंडर में शहर के सेक्टरों में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए सर्विस एजेंसी से मांग की है। डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए सेक्टर-27-28, सेक्टर-13, सेक्टर-13 पार्ट टू, सेक्टर-16-17, सेक्टर-14, मेला ग्राउंड एरिया, पीएलए सेक्टर, ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स एरिया और सेक्टर-9-11 लिया गया है।
विज्ञापन

यह काम करेगी एजेंसी
सर्विस रोड, फुटपाथ, रोड बर्म, सेंट्रल वर्ज, कर्ब चैनल, कर्ब स्टोन तथा रोड गली, स्ट्रॉम वाटर ड्रेन इत्यादी को मेकेनिकल ढंग से साफ सफाई करना, इन रोड पर हर तरह के कार्य, जिनमें चाहे साफ-सफाई हो या फिर रोड पर पेड़ों की छंटाई का कार्य हो, सब एजेंसी की करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ और चौकों की धुलाई का भी होगा काम
एजेंसी जीआईएस रोड की स्वीपिंग मशीन से सफाई करेंगे, साथ ही फुटपाथ और चौकों की धुलाई का काम भी होगा। शहर के मुख्य रोड के चौक पर भी एजेंसी विशेष ध्यान रखेगी। अक्सर फुटपाथ और रोड पर चलते हुए आम लोग गंदगी फैला देते हैं।
ये होंगे मुख्य रोड
स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों ने बताया कि मेन रोड सिरसा चुंगी से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से पृथ्वी राज चौहान चौक, बरवाला चुंगी से मानव चौक, मानव चौक से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से राजगढ़ रोड नगर निगम की लिमिट तक का रोड लिया गया है।
सफाई पर डेढ़ करोड़ रुपये हो रहा खर्च
पूरे शहर में वर्तमान में सफाई पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये के करीब खर्च हो रहा है। इनमें सेक्टरों के करीब 16 लाख रुपये अलग है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों और अन्य स्टाफ की नेट पेमेंट और अन्य खर्च डेढ़ करोड़ रुपये के करीब है। सेक्टरों की सफाई को लेकर कांट्रेक्टर के पास टेंडर है।

मोहाली की तर्ज पर टेंडर जारी किया गया है। यह 16 अगस्त को खुलेगा। अगर एजेंसी सही रेट देगी तो एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। -रामजीलाल, एसई नगर निगम

कंसलटेंट बताएगा, कैसे साफ रखेंगे शहर
नगर निगम अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक कंसलटेंट भी नियुक्त करेगा। इसके लिए निगम की ओर से जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। निगम की ओर से मेकेनिकल सफाई का प्रस्ताव भी पास किया गया था।

रैंकिंग में पिछडे़ हम
जनवरी में हुुए स्वच्छ सर्वे में देश के करीब 434 शहर स्वच्छता सर्वे में शामिल हुए थे, जिसमें हिसार को 291वीं रैंक मिली थी। प्रदेश के करीब 18 शहरों में भी अपना शहर 10वें नंबर पर पिछड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed