{"_id":"59540b234f1c1b011d8b4677","slug":"41498680099-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी समेत सात पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी समेत सात पर हत्या का केस दर्ज
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी समेत सात पर हत्या का केस दर्ज
चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस ने गांव मौड़ी में मंगलवार को संदिग्ध हालात में जहर निगलने से हुई एक व्यक्ति की मौत मामले में मृतक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ये कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि मंगलवार को रोहतक के गांव बसाना निवासी सुंदर सिंह अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गांव मौड़ी आया था।
सुंदर के पिता बिजेंद्र व भाई मुकेश ने बताया कि ससुराल में उसका अपनी पत्नी व अन्य ससुरालियों के साथ विवाद हो गया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि परिजनों के आरोप है कि मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर खिलाकर मौत के घाट उतारा है। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया के जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।