फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   40 thousand population will get adequate drinking water supply in 20 days

40 हजार आबादी को 20 दिन में मिलेगी पेयजल आपूर्ति

Fri, 10 Dec 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
40 thousand population will get adequate drinking water supply in 20 days
बिजली कनेक्शन में देरी की वजह से बोहर में बने तीसरे वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नल का कनेक्शन मिलने के बाद भी डेढ़ साल से करीब 40 हजार आबादी के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में काफी गुस्सा है। अब निगम का दावा है कि करीब 20 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा और पानी आपूर्ति शुरू करवा देंगे। बिजली निगम का कहना है कि कनेक्शन में देरी की वजह तय समय में दस्तावेज व धनराशि जमा नहीं करना है।
विज्ञापन

खेड़ी साध, बोहर मेलवान, गढ़ी बोहर, गढ़ी माजरा और फ्रेंड्स कॉलोनी की करीब 40 हजार की आबादी है। इस आबादी को जनस्वास्थ्य विभाग सिर्फ एक ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति करता है, जो पर्याप्त नहीं होती। जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति बिजली सप्लाई पर आधारित होती है। बिजली के गुल होने पर पानी सप्लाई भी ठप हो जाती है। समस्या का निदान करने के लिए नगर निगम ने अमरूत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दे दिए। समुचित पेयजल आपूर्ति बनाने के लिए अमरूत योजना के तहत बोहर में तीसरा वाटर वर्क्स बनाया गया, जो काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका है। इस वाटर वर्क्स को चालू करने के लिए करीब छह पहले नगर निगम ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया, जो कई खामियां होने से अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीरवार की शाम को मेयर मनमोहन गोयल और नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने अमरूत योजना के तहत हुए कामों की समीक्षा की, जिसमें जल्द तीसरा वाटर वर्क्स चालू करने का फैसला लिया है। अधिशासी अभियंता मनजीत दहिया ने बताया कि कुछ खामियां होने की वजह से बिजली का कनेक्शन नहीं मिला था। खामियां दूर करवा दी हैं और 20 दिन के अंदर कनेक्शन मिल जाएगा। इसके बाद वाटर वर्क्स से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिछी पुरानी लाइन में जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई कर रहा है। जिन लाइनों में पानी नहीं आ रहा है, वह अमरूत योजना की है। नई लाइन में पानी तीसरे नए वाटर वर्क्स के चालू होने पर ही आएगा।
- अमित रोहिल्ला, जूनियर इंजीनियर जनस्वास्थ्य विभाग
बिजली निगम का कनेक्शन देने का तय नियम और समयसीमा है। यदि नियम व तय समय पर धनराशि जमा नहीं होती है, तो कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। ऐसा ही नगर निगम की तरफ से किया गया।

- मेहताब सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
बिजली का कनेक्शन लेने के आवेदन में खामियां रह गई थीं, जिससे कनेक्शन नहीं मिल सका। खामियां दूर कर दी गई हैं। अब 20 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा और नये वाटर वर्क्स से सप्लाई शुरू हो जाएगी।
- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेड क्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed