फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   40 students of SUPVA completed their long-pending degree projects.

Rohtak News: सुपवा के 40 छात्रों के वर्षों से लंबित डिग्री प्रोजेक्ट पूरे किए

Wed, 31 Dec 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
40 students of SUPVA completed their long-pending degree projects.
29...सुपवा में लंबित डिग्री प्रोजेक्ट्स के अंतिम दिन विद्या​र्थियों से संवाद करते कुलपति डॉ. अम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) ने फिल्म एवं टेलीविजन के 2018 बैच के 40 छात्रों के वर्षों से लंबित डिग्री प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। कई वर्षों से रुकी हुईं इन परियोजनाओं की शूटिंग मंगलवार को संपन्न हुई जिससे प्रभावित छात्रों को लंबे समय से प्रतीक्षित शैक्षणिक समाधान प्राप्त हुआ।
अंतिम दिन विवि के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने शूटिंग स्थल का दौरा किया। 2018 बैच के 11 डिग्री प्रोजेक्ट के साथ-साथ विवि ने समानांतर रूप से 2020 बैच की 10 लॉन्ग-शॉट फ़िल्मों, 2021 बैच के 12 म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट, 2023–24 बैच की छह स्टूडियो फ़िल्मों व 2024–25 बैच की छह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों की शूटिंग भी पूरी की।
विज्ञापन

21 सितंबर से शुरू हुए इस शूटिंग शेड्यूल से लगभग 120 छात्रों को लाभ मिला। सभी डिग्री प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण फरवरी 2026 में जूरी के समक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आर्य ने कहा इन प्रोजेक्ट्स में हुई देरी का असर मौजूदा शैक्षणिक कार्यों पर भी पड़ रहा था। शैक्षणिक निरंतरता बहाल करने के लिए इनका पूरा होना अत्यंत आवश्यक था। हमारे संकाय के सामूहिक प्रयास और शूटिंग कंसल्टेंट्स व पूर्व छात्रों हरिओम कौशिक और अभिमन्यु के अमूल्य सहयोग से हम इस कार्य को रिकॉर्ड 100 दिनों में पूरा कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed