{"_id":"66660b3d44dd63fa660b2604","slug":"40-percent-work-of-first-phase-of-railway-station-completed-tin-shed-installed-for-passengers-rohtak-news-c-17-roh1020-440071-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेलवे स्टेशन के पहले फेज का 40 प्रतिशत काम पूरा, यात्रियों के लिए लगाया टीन शैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेलवे स्टेशन के पहले फेज का 40 प्रतिशत काम पूरा, यात्रियों के लिए लगाया टीन शैड
Mon, 10 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
09सीटीके16...रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
रोहतक। रेलवे जंक्शन नवीनीकरण के पहले फेज का कार्य शुरू हो चुका है। यात्रियों को धूल से बचाने के लिए टीन शैड भी स्टेशन पर लगा दिया गया है। वेटिंग हॉल के लिए अस्थायी जगह न मिलने पर फिलहाल इसको अभी नहीं तोड़ा जाएगा। पहले फेज में जंक्शन भवन, अधिकारियों के कार्यालय और यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य होंगे। फ्यूचर बिल्डिंग, शैड, फुट ओवरब्रिज का निर्माण, स्टोर समेत अन्य निर्माण दूसरे फेज में किए जाएंगे।
जंक्शन के नवीनीकरण पर करीब 29.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जंक्शन का नया भवन शानदार और बहुत सी सुविधाओं से लैस होगा। शुरुआत में नए भवन के निर्माण को लेकर फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य भी चल रहा है, जो कि अभी कई दिनों तक चलेगा। मलबा भी साथ में हटाया जा रहा है। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। रेलवे जंक्शन का नया भवन बनने के बाद यात्रियों के लिए परिसर में बड़ा वेटिंंग हाॅल बनेगा, जिसमें यात्री ट्रेनों के देरी के चलते आराम कर सकते हैं। रिफ्रेशमेंट रूम और कर्मचारियों के आराम करने के लिए भी कमरों का निर्माण होगा। धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को शैड की सुविधा भी मिलेगी। जंक्शन के भवन के लगते स्टॉल भी खोले जाएंगे। स्टेशन की मुख्य एंट्री की इमारत बनकर तैयार हो गई है, जल्द ही सेट्रिंग को हटाकर इंटीरियर का काम शुरू कर दिया जाएगा।
वर्जन
जंक्शन के नए भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है। यात्रियों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए शैड लग चुके हैं, उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रविंद्र राणा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे