फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4 kg hair in stormach

बच्ची के पेट से निकाला चार किलो का बालों का गुच्छा

Wed, 30 Sep 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 30 Sep 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में 14 वर्ष की बच्ची के पेट से 4 किलो 100 ग्राम का बालों का गुच्छा बिना ऑपरेशन निकाला गया है।
विज्ञापन


 भिवानी जिले की रहने वाली यह बच्ची दस वर्षों से पेट में बालों को गुच्छा लेकर जी रही थी। दो वर्ष पहले गुच्छा जिंदगी पर भारी पड़ने लगा। पीजीआई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में इलाज शुरू करवाया गया।

टेस्ट में पता चला कि बालों का जाल एक बड़ी गांठ बन गया है। अब केवल दो ही रास्ते थे। ऑपरेशन या फिर एंडोस्कोपी। परिजनों ने ऑपरेशन से इनकार कर दिया।

तब डॉक्टरों ने दूरबीन के जरिये ही बालों को निकालने का चैलेंज लिया और आठ दिनों की प्रक्रिया के बाद बच्ची के पेट से चार किलो 100 ग्राम बालों का गुच्छा सहित कई अन्य चीजें भी निकाली। विभाग का दावा है कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

बचपन से ही बाल खा रही थी बच्ची
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण के मुताबिक बच्ची बचपन से ही बाल खा रही थी। बालों के साथ टॉफी के वैपर्स सहित कई अन्य चीजें भी वह खाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पहले उसकी हालत बिगड़ना शुरू हुई। पिछले माह पीजीआई में दिखाया तब डॉक्टरों ने उसके पेट में बाल के गुच्छे होने की बात कही।
8 दिन की प्रक्रिया, 50 टूकड़े के बाद मिली निजात


डॉ. प्रवीण के मुताबिक बच्ची केपिता ने हेल्पलाइन नंबर 9671000017 पर फोन करके बच्ची की समस्या बताई थी। ऑपरेशन नहीं करने की सूरत में दूरबीन से ही बाल निकालने का रास्ता बचा।

बच्ची दरी से धागे निकाल कर भी खाती थी। धागों के कारण बाल और ज्यादा गुंथ गए। ऐसे में पहले इस गोले को काटना जरूरी थी। 1 सितंबर से 8 सितंबर चली प्रक्रिया में बालों के गुच्छे के 50 टुकड़े पेट में ही किए गए। इसके बाद एक एक टुकड़ा निकाला गया। बाद में वजन किया गया तो पता चला दस वर्षों में बच्ची चार किलो 100 ग्राम बाल खा चुकी थी। खास बात यह है कि बच्ची के परिजनों को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा।
बच्ची की जान को था खतरा
डॉक्टर प्रवीण के मुताबिक बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही थी। पेट दर्द, उल्टी, भूख नहीं लगना सहित कई परेशानियां उसके सामने थीं। स्थिति यह हो गई थी कि गांठ के कारण सुमन झुक कर चलने लगी थी। ऐसे में उसकी जान को भी खतरा पैदा हो गया था। लेकिन एंडोस्कोपी के जरिये बच्ची की जान बचाने में कामयाबी हासिल की गई।

वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा
पीजीआई प्रबंधन और विभाग का दावा है कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है कि बगैर ऑपरेशन किए इतना बड़ा बालों का गुच्छा पेट से निकाला गया। डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि पीजीआई ने इस तरह का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। करीब तीन वर्ष पहले भी पानीपत की एक बच्ची ज्योति के पेट से करीब चार किलो बाल निकाले गए थे। यह रिकॉर्ड मेडिकल साइंस से जुड़े इंटरनेशनल जर्नल्स में भी प्रकाशित हुआ था। इस बार 100 ग्राम ज्यादा बाल हैं इस लिहाज से यह रिकॉर्ड हमने ही तोड़ा है। एंडोस्कोपी करने वाले डॉ. प्रवीण मल्होत्रा की टीम में डॉ. अजय चुघ, जयकिशन, नरेश, संदीप और कमलेश दलाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed