{"_id":"5f04cd4a8ebc3ea1a1461a1d","slug":"39-new-patients-including-two-year-old-girl-found-in-rohtak-recovery-rate-reached-56-2-percent-rohtakcity-news-rtk562982544","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दो साल की बच्ची समेत 39 नये मरीज मिले, रिकवरी दर पहुंची 56.2 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में दो साल की बच्ची समेत 39 नये मरीज मिले, रिकवरी दर पहुंची 56.2 फीसदी
विज्ञापन
नहीं ले रहे सबक.... भिवानी स्टैंड पर उमड़ी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण काल में होम आइसोलेशन की सुविधा नवजात बच्चों व बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। एक मरीज मिलने के बाद पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ रहा है। पीजीआईएमएस, निजी अस्पतालों के बाद अब संक्रमितों का घर भी हॉटस्पॉट बन गए हैं। होम आइसोलेशन की गाइडलाइन सही से फॉलो न होने के कारण सप्ताह भर में ही पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ रहा है। मंगलवार को जिले में 39 नये संक्रमित केस मिलने से कोरोना के मामलों की संख्या 797 पहुंच गई। इसमें 337 एक्टिव केस हैं। फिलहाल 88 संक्रमित पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 249 मरीज घर पर आइसोलेट हैं। अभी तक 448 मरीज ठीक हो चुके हैं और 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
एमडीयू के एआर कोरोना पॉजिटिव, 36 कर्मचारियों के लिए सैंपल, परीक्षा सदन सात दिन के लिए बंद
ग्रीन जोन में गिना जा रहा एमडीयू कैंपस आखिरकार कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ ही गया। विश्वविद्यालय का एआर (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) पॉजिटिव पाया गया है। यही नहीं कैंपस से बाहर रहने वाले एआर के परिवार के करीब सात सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। ऐसे में विवि के परीक्षा सदन के 36 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। यही नहीं कोरोना ने सात दिन के लिए विभाग बंद करा दिया है। जबकि यूजीसी ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। महामारी को देखते हुए विवि की गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन ने पूरा कैंपस सात दिन के लिए बंद करने की अपील की है। परीक्षा सदन की आर-टू ब्रांच के एआर कोरोना संक्रमित मिले है। इनके साथ विभाग के 36 अन्य कर्मचारी भी संदिग्ध मरीजों की सूची में आ गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने पर ही पॉजिटिव या निगेटिव होने की पुष्टि होगी। वहीं संक्रमण के खतरे को देखते हुए विवि प्रशासन ने परीक्षा सदन सात दिन के लिए बंद कर दिया है। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान कुलवंत मलिक ने कहा कि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव केस मिलना चिंता का विषय है। साथ ही पूरे कैंपस को सैनिटाइज कराने व अन्य सुरक्षा के प्रबंध लागू करने की भी मांग की गई है।
ये मिले नये संक्रमित
ओमेक्स सिटी में दो डेंटिस्ट, पाड़ा मोहल्ला में मोबाइल कंपनी में काम करने वाला, आदर्श नगर में सेवानिवृत्त कर्मचारी व एक छात्र, गढ़ी बोहर का छात्र, चिन्योट कॉलोनी व सेक्टर दो से बैंक कर्मचारी, डेयरी मोहल्ला व लाहली की गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में किला रोड का गारमेंट शॉप संचालक, रेलवे रोड का हलवाई, धोबी मोहल्ला की गृहिणी, तेज परसराम मालगोदाम रोड पर दो, शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी, शिवाजी कॉलोनी का कपड़ा व्यापारी, किला मोहल्ला में किला रोड पर दुकानदार, गोपाल पुरा की गृहिणी, बाबरा मोहल्ला में गुरुग्राम का होंडा कर्मचारी, माड़ौदी की गृहिणी, देवी विहार का बिजनेसमैन, चिन्योटा कॉलोनी की गृहिणी, गांधी कैंप व गुरुनानकपुरा का दुकानदार, महाजन पड़ाव में दो साल की बच्ची।
विज्ञापन
एक ही परिवार में मिले मरीज
गुरुनानकपुरा
गृहिणी, हिंदू कॉलेज का लेक्चरर, एमडीयू का सहायक रजिस्ट्रार, कॉस्मेटिक सप्लायर, विद्यार्थी, तीन साल का बच्चा व निजी कर्मचारी
कैनाल कॉलोनी
छात्रा, ठेकेदार, छात्र, गृहिणी
रेलवे रोड
दो गृहिणी, दुकानदार व छात्रा
यूं समझें अंतर
अस्पताल में व्यवस्था
- मरीज के पास बगैर पीपीई किट के कोई नहीं जाता
- खाने-पीने का सामान भी दूर से दिया जाता है
- मरीज के पास कोई नहीं जाता, उसका अलग बाथरूम होता है
- संक्रमित के आसपास सामान्य रूप से संक्रमित ही होगा
होम आइसोलेशन की खामियां
- मरीज के पास जाने के लिए थ्री लेयर मास्क की सलाह, लेकिन परिजन नहीं पहन रहे।
- मरीज के पास एक व्यक्ति को छोड़ कर किसी को नहीं जाना चाहिए, जबकि मरीज बाहर घूमते हैं
- कोई टीम यह जांच नहीं करती कि मरीज का घर आइसोलेट होने योग्य है या नहीं
- लक्षण न होने से मरीज सोचता है वह ठीक है, जबकि वह संक्रमण फैला रहा है।