{"_id":"65c3d453874a2a6b7d098973","slug":"37th-north-west-inter-university-youth-festival-rang-tarang-in-mdu-rohtak-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-तरंग: समूह गान में दिखेगी देशभक्ति के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक, MDU में यूथ फेस्टिवल की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-तरंग: समूह गान में दिखेगी देशभक्ति के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक, MDU में यूथ फेस्टिवल की तैयारी पूरी
Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में MDU में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक होने जा रहे नॉर्थ-वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल रंग-तरंग में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखेगी। लोक गीत गंगा जी तेरे खेत म्ह गडे सै हिंडोले चार के बोल भी इसमें सुनने को मिलेंगे। एमडीयू का संगीत दल माटी के लाल के गायक सौरभ वर्मा के निर्देशन में तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय इस बार बेस गिटार की भी प्रस्तुति कराएगा।
विज्ञापन
एमडीयू की संगीत टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
37वें नॉर्थ-वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल रंग तरंग को लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रतिभागी अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सौरव वर्मा के निर्देशन में एमडीयू की संगीत टीम सुरों का जादू बिखेरेगी। एमडीयू पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी महोत्सव में बेस गिटार प्रतियोगिता करवा रहा है।
विज्ञापन
एमडीयू के संगीत टीम के निर्देशक सौरव वर्मा ने बताया कि इस बार समूह गान में उनकी टीम देशभक्ति के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को अपने सुरों से सब तक पहुंचाएगी। उनकी टीम पं. मांगेराम की प्रसिद्ध हरियाणवी रचना गंगा जी तेरे खेत म्ह गडे सै हिंडोले चार को अपने गीत में शामिल कर सभी को हरियाणवी संस्कृति के बारे में बताएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 विद्यार्थियों का दल हर रोज 7-8 घंटे अभ्यास कर एमडीयू को नंबर 1 की पॉजिशन दिलाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके गीत के आरंभिक बोल हैं... आओ हम चिराग से चिराग जलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार कोशिश रहेगी कि अन्य राज्यों को भी अपनी प्रस्तुति से हरियाणवी लोक वाद्य यंत्रों के बारे में बताएंगे। इसमें मटका, सारंगी, चिमटा, मंजीरा, खरताल, बीन, घरहा (घड़े के ऊपर रबर का ढक्कन लगाकर) आदि को शामिल किया गया हैं।
पिता ने दिया एमडीयू का कुलगीत, बेटी अब वेस्टर्न वोकल सोलो में देगी प्रस्तुति
एमए राजनीतिक विज्ञान की छात्रा अनन्या ने बताया कि उन्होंने संगीत की शुरुआत अपने पिता डॉ. अशोक वर्मा से प्रेरणा लेकर की थी। उनके पिता ने एमडीयू के कुलगीत की संरचना की है। अनन्या ने बताया कि वह अपने गीत में बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी।
पिता से मिली संगीत की प्रेरणा अब बन गया शौक : ईशू
पहली बार होने जा रही बेस गिटार प्रतियोगिता में एमडीयू का प्रतिनिधित्व करने जा रहे ईशू ने बताया कि उनके घर में हमेशा ही संगीत का माहौल रहा है। यहीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने शौक के तौर पर गिटार बजाना शुरू किया था।
मेहनत का फल जरूर मिलेगा : सौरव वर्मा
एमडीयू की संगीत टीम के निर्देशक और संगीत विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. सौरभ वर्मा ने बताया कि इस बार एमडीयू ने पहली बार बेस गिटार को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम पिछली बार की नंबर 3 की पॉजिशन से ऊपर उठकर एमडीयू को और अच्छा स्थान दिलाएं। उन्होंने कहा कि सभी को सकारात्मक भावना के साथ भाग लेना चाहिए और निर्णायकों के फैसले का सम्मान करना चाहिए।