फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   37 mm rain exposed the arrangement of drainage

37 एमएम बारिश ने जलनिकासी के इंतजाम की खोली पोल

Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
37 mm rain exposed the arrangement of drainage
मानसून की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर से लेकर कस्बे तक की जलनिकासी के सभी इंतजामों की पोल खोल दी है। बुधवार को जिले में 37 एमएम बारिश हुई। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सड़कों, गलियों के अलावा बाजारों व घरों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। बरसाती पानी की निकासी के लिए जिले में 92 ड्रेन हैं और बरसाती पानी लिफ्ट करने के लिए करीब 104 डीजल व 109 बिजली के पंप हैं। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से लेकर आउटर एरिया में भी जलभराव
बुधवार को साढे़ चार घंटे की बारिश में शहर के मुख्य बाजार से लेकर आउटर एरिया में जलभराव हो गया। पब्लिक हेल्थ का सर्कल ऑफिस भी स्वयं के कार्यालय के आगे जलभराव को नहीं रोक पाया। जल निकासी न होने के कारण पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को भी जल भराव की समस्या झेलनी पड़ी। वहीं बारिश से प्रेमनगर चौक, छोटूराम चौक, अशोका चौक, किला रोड, जैन जति वाली गली, शीला बाईपास, सुभाष चौक, मेडिकल मोड़, तिलियार लेक के सामने दिल्ली रोड, शांत मई चौक, सेक्टर 14, सेक्टर एरिया के अलावा खोखरा कोट, न्यू राजेंद्र नगर, लाढ़ौत रोड, सैनिक कॉलोनी, हिसार बाईपास, आईएमटी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। अधिकांश जगह दो से ढाई फुट पानी सड़कों पर भरा रहा। कई निचले एरिया के घरों में भी बरसाती पानी प्रवेश कर गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वाहन दे गए जवाब
जलभराव के कारण सड़क पर कई दो पहिया व चार पहिया वाहन बंद हो गए और राहगीरों की मदद से धक्का मारकर उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। कई वाहन चालकों को मौके पर मैकेनिक को बुलाकर वाहन ठीक करवाने पडे़। एकाएक कई वाहन खराब होने के कारण वाहन मैकेनिक ने मनमर्जी का चार्ज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम में हुई 52 एमएम बारिश, आजाद चौक मार्केट में बही स्कूटी
बारिश से एक ओर महम के किसान खुशी से झूम उठे तो दूसरी ओर आजाद चौक मार्केट में तिनके की तरह स्कूटी बहता देख स्थानीय लोगों ने स्वयं को दुकानों के अंदर कर लिया। क्रांति चौक के पास खुले सीवरेज के मैनहोल में एक युवक बाइक सहित गिर गया। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे युवक को बचाया और बाद में काफी प्रयासों से बाइक को निकाला। किसानों ने बारिश को धान व कपास की फसल के लिए वरदान बताया। किसान जय भगवान ने बताया कि महंगे डीजल से धान व कपास की फसलों की बिजाई व सिंचाई की जा रही थी। इससे किसानों को भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार की बरसात ने उन्हें अतिरिक्त खर्च से बचा लिया। हालांकि महम में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही जो काफी देर तक समस्या का कारण बनी रही।
खरखौदा मार्ग मंडी मोड़ पर जलभराव
सांपला। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और फसलों को पानी मिला। कस्बे में पानी की निकासी न होने की वजह से झज्जर मार्ग बाईपास व खरखौदा मार्ग रेलवे रोडपर पानी भर गया और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि तेज बारिश होती है तो जलभराव होना तय है।

जिले में भारी बारिश हुई है। इसके चलते थोड़ी देर जलभराव की स्थिति रही। जैसे ही बारिश रुकी आधे घंटे के अंदर जलभराव समाप्त हो गया। बारिश के पानी की निकासी के लिए विभाग के पास पर्याप्त संसाधन हैं। इनका प्रयोग जल भराव की किसी भी प्रकार की अवस्था से निपटने के लिए किया जाता है।
- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed