फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   321 new corona infected found in the district

जिले मे 321 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
321 new corona infected found in the district
रोहतक। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने जिले में तिहरा शतक पार करते हुए एक दिन में 321 मरीजों को संक्रमित कर दिया है। नए वैरिएंट की फैलने की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज जनवरी के 19 दिनों में पीजीआईएमएस के 200 डॉक्टर व 545 हेल्थ केयर वर्कर इससे संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक जिले में 1503 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। विभाग ने एक दिन में 1714 सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। अभी तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 28376 हो गई है। विभाग के अनुसार जिले में 4.40 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है। वहीं बचाव के लिए अभी तक 14 लाख से अधिक को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 17 आयु वर्ग के 27362 किशोर व किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं विभाग ने बताया कि बुधवार को जहां 321 मरीज मिले हैं, वहीं 155 डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अभी तक 566 है।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की पीजीआईएमएस में स्थिति
नए मरीज 11
कुल मरीज 51
मौत 01
छुट्टी मिली 03
लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइज 05
विभाग मरीज आक्सीजन पर वेंटीलेटर पर मौत
डे केयर 3 0 2 0
वार्ड 26 8 0 0 0
ट्रामा आईसीयू 9 4 4 0
ट्रामा ट्रायज 11 1 0 1
गाइनी बी ब्लाक 20 0 0 0
इन विभागों में डॉक्टर व हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित
रेडियो ओंकोलॉजी, ओरल मेडिसिन व रेडियोलॉजी, यूरोलॉजी, पैथोलॉजी, गाइनी, साइक्रेट्री, फिजियोथैरेपी, एनेस्थिसिया, एमसीएच, सर्जरी, ऑर्थो, फिजियोलॉजी, ओरल सर्जरी, डेंटल, कार्डियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, रेडिएशन ओंकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पीडस, पिकू, कार्डियोलॉजी, एमएस कार्यालय, सर्जरी, एमसीएच ओटी, सर्जरी ओटी, वार्ड एक, डीडीसी, वार्ड 23, ब्लड बैंक, ओपीडी, गेस्टोलॉजी, पैथोलॉजी, परीक्षा शाखा, निदेशक कार्यालय, सेल तीन, नेत्र विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed