फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बारिश से अनाज बरबाद, पेड़ गिरने से टूटी दीवार, दिन-रात का पारा हुआ एक

बारिश से अनाज बरबाद, पेड़ गिरने से टूटी दीवार, दिन-रात का पारा हुआ एक

Thu, 18 Apr 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
बारिश से अनाज बरबाद, पेड़ गिरने से टूटी दीवार, दिन-रात का पारा हुआ एक
रोहतक। आंधी और फिर बारिश से मंडी में अनाज बरबाद हो गया। खुले में रखा गेहूं भीग गया और सरसों पानी के साथ बह गई। खेतों में खड़ी फसल भी खराब हो गई। दूसरी और बारिश के साथ ही चल रहीं तेज हवाओं से शहर का पारा 18 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। दिन और रात का पारा एक ही हो गया। गर्मी में भी ठंडक का अहसास हुआ। उधर, आंधी में खेड़ी साध में पेड़ गिरने में मकान की दीवार गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छाए और कुछ देर बाद ही धूल भरी हवाएं चलने लगीं। आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। शाम पौने पांच बजे बारिश शुरू हो गई और 45 मिनट तक बारिश हुई। न्यू अनाज मंडी में ट्रॉली में गेहूं बेचने आए किसानों को खासा नुकसान हुई। उनका दाना-दाना बारिश में भीग गया। इसके साथ ही मंडी में बोरियों में भरकर रखा गया गेहूं भीग और नमी की वजह से धूप में सूखने के लिए डाली गई सरसों पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही हवा भी तेज चली, जिसकी वजह से ठंडक बढ़ गई। 18 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आधे से ज्यादा शहर की बिजली रही गुल
रोहतक। आंधी के साथ बारिश होने से बुधवार शाम को शहर में बिजली के फाल्ट की झड़ी लग गई। इससे आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद बिजली निगम की टीमें फाल्ट दुरुस्त करने के लिए दौड़ीं। कहीं आधे घंटे तो कहीं डेढ़ से दो घंटे तक फाल्ट तलाशकर सही करने में लगा।

आंधी के साथ बारिश होने से आफीसर्स कॉलोनी, बाल भवन, माता गेट, पुराना बड स्टैंड, हुड्डा कॉम्प्लेक्स, डीएसएफ कॉलोनी, सेक्टर-एक फीडर में फाल्ट होने से संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस वजह से सेक्टर-14, सेक्टर एक, दो व तीन, सुनारिया चौक, तेज कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, किला रोड, प्रेम नगर, सुभाष रोड, जगदीश कॉलोनी, आजाद नगर, मानसरोवर कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, डीएलएफ कॉलोनी, सुखपुरा चौक, आर्य नगर, जनता कॉलोनी, मॉडल टाउन, भरत कॉलोनी तिलक नगर, प्रेम नगर, किला रोड, मस्तनाथ नगर, गढ़ी बोहर, खेड़ी साध, खरावड़, रेलवे रोड, जनता कॉलोनी, राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी एरिया आदि की बिजली ठप हो गई। रात करीब 9:30 बजे फाल्ट सही होने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed