{"_id":"5c253928bdec22570e7904e8","slug":"31545943336-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस कैंपस में देह व्यापार, गुप्त शिकायत ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस कैंपस में देह व्यापार, गुप्त शिकायत ने मचाया हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआईएमएस कैंपस में एक महिला के देह व्यापार के मामले में आई एक अज्ञात शिकायत ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। प्रशासन ने मामला संज्ञान में आते ही इसके लिए जांच टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत हो चुकी है और कार्रवाई न होने के चलते एक बार फिर यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
सूत्रों की मानें तो संस्थान में अधिकारियों को एक अज्ञात शिकायत मिली है कि कैंपस में एक महिला देह व्यापार का कारोबार कर रही है। आरोप है कि महिला एचआईवी से ग्रस्त है और उसका उपचार भी चल रहा है। लेकिन वह अपनी बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताती। जबकि उससे एचआईवी जैसी जानलेवा बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। अज्ञात शिकायत में महिला के घर का पता तक दिया लिखा गया है, जिससे अधिकारी सटीक जांच करवा सकें। इस संबंध में संस्थान ने तीन अधिकारियों की जांच टीम भी गठित कर दी है। माना जा रहा है कि यह शिकायत कैंपस के किसी निवासी ने की है, जोकि महिला के अनैतिक कार्यों को पसंद नहीं करता। वहीं दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि कहीं यह किसी महिला को महज बदनाम करने या परेशान करने की साजिश तो नहीं है। फिलहाल कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मांग की है कि जांच के बाद महिला को कैंपस से निकाला जाए, ताकी वह किसी के घर को व जीवन को बर्बाद न कर सके।