{"_id":"5b6610a34f1c1ba61f8b6efd","slug":"31533415587-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लललल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लललल
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के दान पात्र से चोरी हुई नकदी
ओढां। शुक्रवार रात्रि अज्ञात चोरों ने हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोर दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए। सुबह मंदिर आने पर पुजारी को घटना का पता लगा। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मंदिर के पुजारी प्रेम शर्मा ने शिकायत में बताया कि जब वह रोजमर्रा के अनुसार सुबह मंदिर में पहुंचा तो मंदिर के प्रांगण में लगा ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उसने मंदिर कमेटी व पुलिस को सूचना दी। पुजारी के मुताबिक दान पात्र में तकरीबन एक हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मंदिर में ये चोरी की चौथी घटना है। इससे पहले चोर मंदिर से सिलेंडर, नकदी, दान पात्र, कैमरों की डीवीआर व कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। लेकिन पुलिस इनमें से एक भी घटना को नहीं सुलझा पाई है। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही काबू करे। पुजारी का अंदेशा है कि इस घटना को नशेड़ी प्रवृति के युवकों ने अंजाम दिया है।