फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गर्मी के बावजूद रेलवे स्टेशन पर पंखे नहीं चलने से यात्री परेशान

गर्मी के बावजूद रेलवे स्टेशन पर पंखे नहीं चलने से यात्री परेशान

Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के बावजूद रेलवे स्टेशन पर पंखे नहीं चलने से यात्री परेशान
फोटो
विज्ञापन

2 एमए 1

रेलवे स्टेशन पर खराब पड़े पंखे, यात्री परेशान
- दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय को भेजा पत्र
- यात्रियों का आरोप-शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक ।
गर्मी की दस्तक के बाद भी रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पंखे नहीं चलाए जा रहे हैं। छह पंखे खराब भी पड़े हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।

गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा देने के प्रति विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दैनिक रेल यात्री संघ के दिल्ली और रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह, पवन कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे कई पंखे खराब पड़े हुए हैं। वहीं, जो पंखे सही हैं, उन्हें भी नहीं चलाया जाता है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों को शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। खराब पंखों को सही कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षकों को भी इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed