{"_id":"5aa05e994f1c1bea028b6337","slug":"31520459417-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने नकल में आजमाए नए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने नकल में आजमाए नए तरीके
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा से पहले ही खिड़की के बाहर टेप से चिपकाई नकल
- नकल की पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे नकलची
- बगैर पढ़े पास होने को विद्यार्थियों ने आजमाए नकल के नए तरीके
- पाइप के सहारे धागे से बांध कर खिड़की तक पहुंचाई नकल
विकास सैनी
रोहतक।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नकलचियों ने शिक्षा विभाग को खुली चुनौती दी है। बगैर पढ़े कक्षा पास करने के लिए नकलची बुधवार को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र आए। यही नहीं परीक्षा से पहले ही खिड़की, पाइप व अन्य जगहों पर टेप व धागों से नकल कमरों के बाहर छिपा दी। अमर उजाला ने नकल रहित परीक्षा दावे खंगालने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की तो यह सच सामने आया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले ही नकल के मामले सामने आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पड़ीं नकल की पर्चियां, फटी हुई गाइडें व गैस पेपरों का ढेर इसकी पुष्टि कर रहे हैं। यही नहीं जेब में नकल ले जाने पर पकड़े जाने का डर भी नजर नहीं आया। परीक्षा केंद्रों में जगह-जगह जेरोक्स करा कर छिपाई गई नकल की पर्चियां और पेपर के दौरान उन्हें तलाशते परीक्षार्थियों के हाथ यही बयां कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही खिड़कियों के बाहर टेप व बारीक धागों से पर्चियां छिपा दी थी। इन्हें बाद में हाथ बढ़ाकर विद्यार्थी अंदर खींचते नजर आए। लेकिन ये जगह उड़नदस्तों को नहीं मिलीं।
धड़ल्ले से हुई फोटोस्टेट
परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। इसके तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में फोटो स्टेट मशीनें बंद रखी जानी थीं। इस नियम का परीक्षा के दौरान कही पालन नहीं हुआ। शहर में गौड़ स्कूल, जाट स्कूल व अन्य जगहों पर फोटो स्टेट मशीनें चालू रही। यहां नकल की जेरोक्स कापियां भी धड़ल्ले से तैयार की गईं।