फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक-भिवानी मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य शुरु, दो ट्रेनें रही रद्द

रोहतक-भिवानी मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य शुरु, दो ट्रेनें रही रद्द

Sun, 04 Mar 2018 03:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
रोहतक-भिवानी मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य शुरु, दो ट्रेनें रही रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
रोहतक-भिवानी रेलवे मार्ग पर शनिवार से विद्युतीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया। विद्युतीकरण के कार्य के चलते जहां भिवानी पैसेंजर रद्द रही, वहीं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। अभी तीन दिन ओर विद्युतीकरण का कार्य चलेगा। एक सप्ताह के अंदर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने की संभावना है।
रेलवे विद्युतीकरण रोहतक के चीफ कार्यालय अधीक्षक सुधीर हुड्डा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रैफिक ब्लाक लेकर रोहतक भिवानी रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराया गया। दोपहर 12:30 से लेकर 4.30 बजे तक विद्युतीकरण का कार्य किया गया। यानि चार घंटे तक रेल मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। विद्युतीकरण के कार्य के चलते रोहतक से भिवानी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सुधीर हुड्डा ने बताया कि आगामी 5, 7 व 9 मार्च को भी चार घंटे तक रोहतक भिवानी रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चलेगा। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा होने की संभावना है। दो ट्रेनों के रद्द रहेन के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कराया जाएगा ट्रायल
रेलवे विद्युतीकरण रोहतक के चीफ कार्यालय अधीक्षक सुधीर हुड्डा ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य पूरा होते ही सबसे पहले ट्रायल कराया जाएगा। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे।

स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला ट्रेन रद्द है
रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चलने के कारण दो ट्रेनें रद्द रही। ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि उन्हें पहले ही ट्रेनों के रद्द होने की सूचना देनी चाहिए थी। यात्री सुनील कुमार ने बताया कि वह भिवानी जाने के लिये शनिवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसे पता चला कि ट्रेन आज रद्द है। रेलवे विभाग को ट्रेन रद्द होने की सूचना पूर्व में ही यात्रियों को देनी चाहिए।

यात्री मनोज ने कहा कि आये दिन कभी रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य तो कभी अन्य कारणों के चलते ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतने को मजबूर होना पड़ता है। दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा ने कहा कि रेलवे विभाग जब चाहे, ट्रेनों को रद्द कर देता है। जिसका खामियाजा यात्री भुगतने को मजबूर होते है। पहले ही यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने की सूचना देने के संबंध में प्लान बनाना चाहिए। राजेश कुमार ने कहा कि रोहतक भिवानी पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व में भी कई बार यात्रियों को ट्रेनों के रद्द रहने के कारण परेशानी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed