फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   साहब, 15 साल से बीसी, अब एससी वार्ड में, खुद कब लड़ेंगे चुनाव

साहब, 15 साल से बीसी, अब एससी वार्ड में, खुद कब लड़ेंगे चुनाव

Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
साहब, 15 साल से बीसी, अब एससी वार्ड में, खुद कब लड़ेंगे चुनाव
फोटो सहित.........
विज्ञापन

फ्लैग : वार्डबंदी को लेकर निगम के नए वार्ड 6 के सामान्य समुदाय के लोग डीसी से
हेडिंग : साहब, 15 साल से बीसी, अब एससी वार्ड में, खुद कब लड़ेंगे चुनाव

: 10 हजार सामान्य वर्ग की आबादी का कसूर तो बताओ
: डीसी बोले, नोटिफिकेशन होते ही मिलेगी आपत्ति दर्ज कराने का मौका
: एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : नागपाल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम के पुराने 13 व अब नए छह नंबर वार्ड में शामिल सामान्य समुदाय के दर्जनों लोग मंगलवार को डीसी डाक्टर यश गर्ग से मिले और बोले, साहब, 15 साल बीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड में शामिल रहे, अब एससी वार्ड बनाने की तैयारी चल रही हैं। 10 हजार से ज्यादा सामान्य वर्ग के लोगों का क्या कसूर है। उन्हें क्यों चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। डीसी ने कहा कि नोटिफिकेशन के बाद आपत्ति रखने के लिए समय दिया जाएगा। उस समय अपना पक्ष रख सकते हैं। एडहॉक कमेटी आपत्तियों पर विचार करेगी।
नगर निगम की नई वार्डबंदी को लेकर दोपहर पुराना वार्ड नंबर 13 के सैकड़ों लोग गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कपिल नागपाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को मांग पत्र देकर वार्ड को सामान्य करने की मांग की।
विज्ञापन

नागपाल ने कहा कि उनका वार्ड पिछले 15 सालों से बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि वार्ड में 10,000 से ज्यादा सामान्य वर्ग के नागरिक हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। जिस वजह से सामान्य वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। अब उनके वार्ड को एससी करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, निगम पार्षद संजय सैनी ने कहा कि वार्ड को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करवाने में वे पूरा सहयोग करेंगे और सभी के कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वार्डबंदी सरासर गलत है और हाउस की मीटिंग में इस वार्डबंदी का विरोध करेंगे। वार्ड को सामान्य में तब्दील करवाने के लिए सभी के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। डीसी से मिलने वालों में निरंकारी मार्केट प्रधान मनोज बत्तरा, रमेश पुनियानी, संजय परूथी, रामजी दास मक्कड़, अनिल सहगल, संतलाल बत्तरा, ललित शर्मा, एडवोकेट फिरोज गुलाटी, सतीश कुमार, नीटू चांदना, मदन वधवा, भूषण भाटिया, डॉ. जितेन्द्र आर्य, दिलीप कुमार, डॉ. अशोक कुमार, राजेश अरोड़ा, कोमल प्रसाद शर्मा, बिन्दू पुनियानी, राकेश परूथी, सतीश बत्तरा, रमेश छाबड़ा, सन्नी पुनियानी, रमेश धींगड़ा, राजेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, टेक चन्द, जितेन्द्र आर्य, विवेक कुमार, ओम बब्बर, सूर्यप्रकाश तनेजा, गुलशन बत्तरा, सतीश बत्तरा, सुभाष खुराना, प्रेम प्रकाश मिगलानी, राधे गुलाटी, गोपाल जुनेजा, शालू कपूर, श्याम गिरधर, दीपू सचदेवा, संजय सचदेवा, काका, बिट्टू अरोड़ा, मेशू सहगल, सतीश कुमार, राहुल सपड़ा, अमित ढल, हरीश कुमार गेरा, शमी कत्याल, मोनू मल्होत्रा, बूटा राम, प्रेम कुमार, राजेश, सोनू खुराना, विकास निझावन, सुनील, श्याम सरदार, राजेन्द्र टक्कर, विनोद, विनोद सैनी, सन्नी गुगनानी, आखिर सहगल, अश्विनी नागपाल, संदीप खुराना व मयंक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed