{"_id":"5a95cb1d4f1c1baa1b8b9de3","slug":"31519766301-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, आंदोलन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, आंदोलन को चेताया
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक सिंचाई कांपलेक्स में आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया।
बैठक जिला प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता व जिला सचिव रविंद्र तलाव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान ने कहा कि सिंचाई विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नही दिया गया है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 17 मार्च को सर्व कर्मचारी संघ के मंत्रियों को दिये जाने वाले ज्ञापन, 21 से 26 मार्च तक डीसी कार्यालय के बाहर होने वाले धरने, 27 मार्च को उपायुक्त को सर्व कर्मचार संघ द्वारा दिये जाने वाले ज्ञापन में भी कर्मचारी बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। बैठक में मुख्य रुप से भजन सिंह, बाल किशन शर्मा, इंद्रपाल बतरा, साहब सिंह, दिलबाग सिंह दांगी, अतर सिंह, धर्मबीर सिंह, नरेश हुड्डा, राजेंद्र आदि शामिल रहे।