फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन दिवसीय बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला आज से शुरू

तीन दिवसीय बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला आज से शुरू

Thu, 22 Feb 2018 03:01 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला आज से शुरू
तीन दिवसीय बाबा मस्त नाथ स्मृति मेला आज से शुरू
विज्ञापन


आधुनिक लाइटों से जगमगाया बाबा मस्तनाथ डेरा

फोटो सहित
रोहतक। बाबा मस्तनाथ मठ में 22 से 24 फरवरी तक वार्षिक बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला का भव्य आयोजन आज होगा। इसमें मुख्य अतिथि की भूमिका राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव निभाएंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर उपस्थित रहेंगे। डेरे को दिल्ली की टीम ने आधुनिक लाइटों से सजाया है। रात्रि में डेरा परिसर रंग बिरंगी लाइटों की जगमग से लोगों को आकर्षित कर रहा है।

रोहतक-दिल्ली हाई-वे स्थित बाबा मस्तनाथ डेरा की चमक यात्रियों को यहां रुकने पर मजबूर कर रही है। डेरा प्रबंधन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हुए हैं। यहां आने वाले बच्चों के झूलने और खाने-पीने के लिए अलावा युवाओं के मनोरंजन के लिए कुश्ती का दंगल तैयार किया गया है। कुश्ती दंगल कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 को होगा, इसमें प्रथम को एक लाख रुपये, द्वितीय को 51 हजार व तृतीय को 33 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को मठाधीश महंत बालक नाथ आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम के प्रथम दिन 22 फरवरी को राजस्थान के रैबारी समाज के लोग आएंगे। ये बाबा मस्तनाथ को अपना आराध्य मानते हैं। 23 फरवरी को नाथ संप्रदाय के प्रति आस्था रखने वाले देश विदेश के भक्त डेरे में पहुंचेंगे। इस दिन अठगामा की धोक लगती है। डेरा के प्रवक्ता विनय ने बताया कि आयोजन में आने वाले भक्तों के लिए मठ की धर्मशाला में रहने व खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed