{"_id":"5a04c8984f1c1b60678ba390","slug":"31510262936-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में इनसो कार्यकर्ता आज करेंगे तालाबंदी, आएंगे दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में इनसो कार्यकर्ता आज करेंगे तालाबंदी, आएंगे दिग्विजय चौटाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में इनसो कार्यकर्ता आज करेंगे तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की बहाली और अन्य मुद्दों को लेकर इनसो कार्यकर्ता आज एमडीयू के गेट नंबर एक पर तालाबंदी करेंगे।
इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में होने वाले आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यकर्ता गेट नंबर एक पर इकट्ठा होंगे। गेट पर तालाबंदी कर वाहनों को अंदर या बहार नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इनसो का दावा है कि इस आंदोलन में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ से भी सहयोग की अपील की गई है। आंदोलन के दौरान परीक्षा शाखा को बंद नहीं किया जाएगा और न ही विद्यार्थियों को कोई परेशानी होने दी जाएगी।