{"_id":"5a04c8794f1c1b6d548bbecd","slug":"31510262905-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू कुश्ती
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समेत
कुश्ती चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी एमडीयू का दबदबा, हर वर्ग में मिली जीत
- एमडीयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती
- 125 किलोग्राम में भिवानी के मोहित और 57 किलोग्राम में केयू के प्रवीण ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू के खेल विभाग में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन भी एमडीयू के पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीतकर तालिका में अपना स्थान बरकरार रखा। वहीं भिवानी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भी बाजी मारी।
वीरवार को चैपियनशिप के शुभारंभ पर फरीदाबाद के न्यायाधीश राजीव श्योकंद, पहलवान रविंद्र हुड्डा, मेहर सिंह, मुरथल यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. वीरेंद्र हुड्डा, डीएसपी जगवीर सिंह और अर्जुन अवाड़ीर् रणधीर सिंह पंघाल ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कराया। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रवीण कुमार, एमडीयू के अमित कुमार, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सुमित और एसपी पूणे यूनिवर्सिटी सागर ने अपने प्रतिद्वंदियों को चित कर जीत हासिल की। 65 किलोग्राम में एमडीयू के प्रवीण, एसपी पूणे यूनिवर्सिटी के अक्षय, जीजेयू हिसार के अजित और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के राहुल यादव ने बाजी मारी। 92 किलोग्राम भार वर्ग फैजाबाद यूनिवर्सिटी के बाबर विजय, एमडीयू के मोहित, पीडीयू शेखावती के विशाल और एसयू कोल्हापुर के विक्रम को विजेता चुना गया। इसके अलावा 125 किलोग्राम भार वर्ग में सीबीएलयू भिवानी के मोहित, एमडीयू के मिंटू, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के संदीप ने जीत हासिल की। इस मौके पर कुश्ती कोच डॉ. राजकुमार हुड्डा, बृजभान, शमशेर सिंह, राज सिंह छिक्कारा, जगवीर सिंह, प्रो. आरपी गर्ग, जगवीर दहिया और रेफरी वीरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।