{"_id":"59b445244f1c1be77f8b57bb","slug":"31504986404-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 करोड़ से होगा पानी की समस्या का समाधान : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 करोड़ से होगा पानी की समस्या का समाधान : राज्यमंत्री
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि जल्द ही खोल क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा, क्योंकि इसके लिए नाबार्ड ने 46 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है जिस पर शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। राज्यमंत्री ने यह जानकारी शनिवार को खोरी, चिमनावास और ढाणी कोलाना में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेेश सरकार हर गांव तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। विभाग की ओर से जिला में 160 करोड़ रुपये 147 कार्यों पर खर्च किए जाएंगे ताकि पेयजल और सीवरेज जैसी समस्याओं का समाधान हो सके।
गांव खोरी गांव में गली का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में पड़ने वाले 6 शहरों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज तथा बरसाती पानी की निकासी की सुविधा और सुधार के लिए विभाग 297.20 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 171 नहर आधारित और 45 नलकूप आधारित जलघर स्थापित किये जा चुके हैं। दक्षिणी हरियाणा में पेयजल आपूर्ति के लिए कैनाल बेस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना के तहत रेवाड़ी और बावल खंडों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के जो खंड विकास की दृष्टि में पिछड़े हैं उनके लिए अलग से बजट का प्रावधान होगा। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। खोरी गांव में राजकीय विद्यालय में 36 कमरे बनाने के लिए बजट मंजूर हो चुका है। खोरी से लेकर चिमनावास तक पाइप लाइन दबाकर लोगों की पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा। इस कार्य को पूरा होने में करीब दो माह का समय लगेगा। तब तक टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। इस दौरान गांव खोरी में ग्रामीणों ने पीने के पानी की गंभीर समस्या से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि पानी की समस्या जल्द दूर होगी, तब तक टैंकर द्वारा गांव में पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव खोरी में अब तक 40 लाख से अधिक रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दी जा चुकी है। हरिजन चौपाल के लिए 6.50 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन
सरपंच ने सौंपा मांगपत्र
गांव चिमनावास में पहुंचने पर सरपंच मोनिका ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। सरपंच ने बताया कि जलघर का काम शीघ्र से शीघ्र शुरू कराया जाए, दो पंचायती ट्यूबवेल को पब्लिक हेल्थ से जोड़ा जाए, गांव में कोई बैंक शाखा नहीं है, जिस कारण पेंशन लाने में बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए एक्सटेंशन काउंटर खुलवाया जाए। युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनवाया जाए। इस दौरान मंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीण रूपचंद, कंवर सिंह, रामशरण, लालाराम पूर्व सरपंच, कर्मबीर सहित ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंत्री का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। ढाणी कोलाना में पंचायत भवन, नई सड़क का शुभारंभ किया और समस्याएं सुनीं। कोलाना में पहुंचने पर सबसे पहले मंत्री ने शहीद की मूर्ति को माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र पालीवाल, जिला पार्षद नीतू चौधरी, बावल ब्लॉक समिति चेयरमैन रामकिशन छिल्लर, नगर परिषद चेयरमैन अमर सिंह महलावत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन दयाराम धामलावास, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला प्रधान कुमारी गीता, नायब तहसीलदार कन्हैया लाल, देशराज मैलावास, सरपंच गोठड़ा रविपाल, बीडीओ सुभाष यादव, भाजपा खोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम जांगिड़, एडवोकेट विनोद कुमार मनेठी, राजेश नंबरदार, प्रदीप सेक्रेट्री, कवि साहित्यकार प्रवक्ता सत्यवीर नाहड़िया सहित कई लोग मौजूद थे।