फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अपने खर्च पर सफाई कर्मचारी रख उठाया वार्ड की सफाई का बीड़ा

अपने खर्च पर सफाई कर्मचारी रख उठाया वार्ड की सफाई का बीड़ा

Fri, 18 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अपने खर्च पर सफाई कर्मचारी रख उठाया वार्ड की सफाई का बीड़ा
वार्ड चार में सफाई नहीं होने से लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
वार्ड चार में नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी से पिछले कई दिनों से कूडे़ के ढेर लग गए हैं। वार्डों में रखे सभी डस्टबिन के चारों ओर कूड़ा पड़ा हुआ है। नालियां कीचड़ से अटी होने के कारण बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा गंदगी से उठती बदबू और मच्छरों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसलिए पिछले तीन माह से सफाई न होने पर क्षेत्र में बढ़ती गंदगी को देखते हुए पार्षद और क्षेत्र के लोगों ने वार्ड की सफाई का बीड़ा खुद उठाया है। पार्षद और वार्डवासियों ने अपने खर्च पर वार्ड में तीन सफाई कर्मचारी लगाए हैं। इस तरह से वार्ड स्वच्छ भी रहेगा और क्षेत्र के लोगों को गंदगी से परेशानी नहीं होगी।
शहर में अधिक आबादी वाले वार्डो में गिना जाने वाले वार्ड चार में पिछले तीन माह से सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों में रोष बना हुआ है। वार्ड में डस्टबिन गंदगी से अटे पड़े हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े का जमाव बना हुआ है। वहीं, नालियों में घास उगने व मिट्टी जमा होने के कारण बंद पड़ी हैं। बंद पड़ी नालियां बरसात होने पर वार्डवासियों के लिए आफत बन जाती हैं। नालियों की सफाई के लिए पार्षद कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पार्षद दिनेश जांगड़ा का कहना है कि वार्ड की अधिकतर नालियों की सफाई कर दी है व अगले एक सप्ताह में सभी गलियों व नालियों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

----लोगों से बातचीत----
1..वार्ड में पिछले तीन माह से एक भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आया है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। अगर सफाई कर्मचारी नहीं लगाए जाते तो समस्या अधिक बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमला देवी, वार्डवासी।
2..वार्ड में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कूड़े का उठान नहीं करते है। वे अपने कार्यालय के अधिकारियों के घर के आसपास ही सफाई कर चले जाते हैं। लोगों को खुद ही नालियां साफ और कूड़ा डालने की व्यवस्था करनी पड़ती है।
पितांबर दतजोशी, वार्डवासी
3..वार्ड की आबादी को देखते हुए नगर परिषद को दो सफाई कर्मचारी तैनात कर देने चाहिए। ताकि वार्ड में गंदगी का माहौल न बने। वार्ड में रखे डस्टबिन की सफाई भी कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। समय पर कूड़े का उठान न होने के कारण सारी गंदगी बाहर पड़ी हुई है। सचिन सैनी, वार्डवासी।
4...पिछले काफी समय से सफाई न होने पर वार्ड की अधिकतर नालियां घास व मिट्टी से अटी पड़ी हैं। बारिश के दौरान दूषित पानी की निकासी न होने से गंदा सारा पानी सड़कों व घरों तक पहुंच जाता है। अब तीन कर्मचारी नियुक्त कर नालियों की सफाई करवाई है। बसंती देवी, वार्डवासी

वर्सन---
वार्ड में पिछले काफी समय से नालियां अटी पड़ी थी। नगर परिषद ने अब तक सफाई नहीं करवाई है। वार्ड में अपने खर्चे पर सफाई कर्मचारी लगाकर वार्ड में सभी नालियों की सफाई करवाई जा रही है।
दिनेश जांगड़ा, वार्ड चार पार्षद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed