फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संत गोपालदास ने बेल बांड भरने से किया इनकार, समर्थकों को मिली जमानत

संत गोपालदास ने बेल बांड भरने से किया इनकार, समर्थकों को मिली जमानत

Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास ने बेल बांड भरने से किया इनकार, समर्थकों को मिली जमानत
संत गोपालदास ने बेल बांड भरने से किया इनकार, समर्थकों को मिली जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोचरान भूमि विकास बोर्ड को लेकर आंदोलन कर रहे संत गोपालदास को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां पर संत ने इस बार भी बेल बांड भरने से साफ इनकार कर दिया। उधर, संत समर्थकों का आरोप है कि जेल में गोपालदास के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है।

संत गोपालदास और उनके समर्थकों ने पिछले हफ्ते आईजी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर संत और उनके कई समर्थकों को जेल भेज दिया गया था। बुधवार को संत के साथ रहे दूसरे संत जगदानंद, कृष्ण पाली और गोभक्त द्रवेश को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि कोर्ट में पेशी के दौरान संत ने बेल बांड भरने से इनकार कर दिया। जमानत पर आए संत समर्थकों ने मानसरोवर पार्क में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि संत के साथ जेल में अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। संत गोपालदास नाक में लगी पाइप से पानी लेते है। इसके बावजूद उन्हें स्वच्छ पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। संत के प्रति सरकार की मंशा सही नहीं है। गोभक्त देव कुमार ने कहा कि संत के आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed