{"_id":"598f71744f1c1b96558b4be5","slug":"31502572916-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम की वॉलीबाल टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम की वॉलीबाल टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम की टीम को हराया
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटूराम की वॉलीबाल टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम की टीम को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
छोटूराम स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रोहतक वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन हुए मुकाबले में छोटूराम स्टेडियम की लड़कियों की टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम की टीम को 25-20, 25-18 से हराया।
जिला वॉलीबाल संघ के सचिव संजय खोखर ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा वॉलीबाल संघ के सचिव सूबे सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन के मुकाबले में लड़कों की टीम में फरमाणा ने जाट स्कूल की टीम को 25-19, 23-25 और 25-13 से हराया। सीआर क्लब ने डायमंड क्लब को रोमांचक मुकाबले में 25-12, 22-25 और 29-27 से हरा दिया। इसके अलावा राजीव गांधी स्टेडियम की टीम ने बलंबा की टीम को 25-18 और 25-20 से हराया। उन्होंने बताया कि छोटूराम स्टेडियम की टीम ने लाढ़ोत गुरुकुल टीम को 20-25, 25-18 और 25-12 से मात दी। आर्या स्कूल मदीना ने घिलौड़ के स्मृति स्कूल को 25-20 और 25-15 से हरा दिया। सचिव संजय ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।