फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क उखाड़े बिना टाइलें बिछाने पर बिफरे लोग, कार्य रुकवाया

सड़क उखाड़े बिना टाइलें बिछाने पर बिफरे लोग, कार्य रुकवाया

Tue, 18 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क उखाड़े बिना टाइलें बिछाने पर बिफरे लोग, कार्य रुकवाया
सड़क उखाड़े बिना टाइलें बिछाने पर बिफरे लोग, कार्य रुकवाया
विज्ञापन

चरखी दादरी। नप के वाइस चेयरमैन दीपक उर्फ बबलू श्योराण के वार्ड नंबर 16 में सीसी सड़क को उखाड़े बिना ही टाइलें बिछाने पर स्थानीय लोग भड़क गए। इसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वार्ड निवासी विरोध पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क उखाड़ने पर भी असहमति जताई। असमंजस की स्थिति पैदा होने पर नप अधिकारियों ने काम रुकवा दिया और ठेकेदार के मजदूर वापस लौट गए। वार्ड वासियों ने खस्ताहाल में पड़ी करीब एक दर्जन गलियों का भी निर्माण कराने की गुहार लगाई है। वार्डवासियों व वाइस चेयरमैन का तर्क है कि वार्ड की सड़कों पर नियमित सफाई न होने से भी सड़कें खस्ताहाल में हैं।
वार्ड नंबर 16 में पोस्ट ऑफिस के साथ से जाने वाली गली का निर्माण करने के लिए सोमवार सुबह मजदूर पहुंचे थे। रविवार को इस सड़क पर टाइलें बिछाने के लिए मिट्टी डलवाई गई थी। वाइस चेयरमैन ने बताया कि करीब दो साल पहले इस सड़क पर टाइलें बिछाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया की थी। इसके तहत बिना सीसी सड़क उखाड़े ही मिट्टी डालकर टाइलें बिछाने की शर्त इस टेंडर में शामिल थी। सोमवार सुबह ज्यों ही नगर परिषद ठेकेदार के मजदूर मौके पर पहुंचे तो लोगों ने सीसी सड़क उखाड़ने बारे में उनसे पूछताछ की। इस पर मजदूरों ने ठेकेदार के निर्देशानुसार बिना सड़क उखाड़े ही टाइलें बिछाने की बात कही। इस बात पर वार्डवासी भड़क गए और काम रुकवा दिया। इसके तुरंत बाद मजदूरों ने मामले की जानकारी ठेकेदार व नगर परिषद अधिकारियों को दी। सूचना पाकर नगर परिषद जेई गंगाधर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से विरोध का कारण पूछा। इस पर कुछ लोगों ने तो टाइलें बिछाने का काम पूरा होने के बाद मकान का लेवल सड़क से नीचे जाने का तर्क दिया तो किसी ने सीसी सड़क उखाड़ने पर पेयजल व सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त होने का तर्क दिया। इस दौरान दोनों स्थितियों में विरोध होता देख जेई गंगाधर ने काम रुकवा दिया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

वार्ड में 10 गलियों के पुन: निर्माण की जरूरत
वाइस चेयरमैन ने बताया कि उनके वार्ड में करीब 10 सड़कों के पुन: निर्माण की जरूरत बनी हुई है। वाइस चेयरमैन ने बताया कि इन गलियों का निर्माण कई साल पहले हुआ था लेकिन अब इनकी हालत खस्ता हो चुकी हैं। वार्ड की सड़कों व गलियों का कंडम होने का मुख्य कारण नियमित साफ-सफाई न होना है। उन्होंने बताया कि इन गलियों के निर्माण की मांग कई दफा की जा चुकी है लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दीपक ने बताया कि जिस गली में टाइलें बिछाई जानी है उसका निर्माण करीब 20 साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग सीसी सड़क उखाड़ने का तर्क दे रहे थे तो कुछ ने सड़क को बिना उखाड़े ही टाइलें बिछाने की मांग की। हमने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बन पाई। असमंजस की स्थिति पैदा होने पर काम रुकवा दिया। मंगलवार को एमई को मामले से अवगत कराया जाएगा और इसके बाद जो वो निर्देश देंगे उसी अनुरूप हम काम करेंगे।

जेई गंगाधर, नगर परिषद

मेरे संज्ञान में यह मामला बाद में आया। टेंडर में तो सीसी सड़क उखाड़े बिना ही टाइलें बिछाने का काम करने की शर्त शामिल है। एक परिवार को ही सड़क के उपर टाइलें बिछाने पर ऑब्जेक्शन हैं। जल्द से जल्द इसका समाधान कर निर्माण कार्य शुरू करवाने का मैं प्रयास करूंगा।
दीपक उर्फ बबलू श्योराण, वाइस चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed