फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्राले ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पांच घायल

ट्राले ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पांच घायल

Sat, 15 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ट्राले ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पांच घायल
ट्राले ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन

नांगल चौधरी। अकबरपुर के नजदीक शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्राले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इस टक्कर में ट्रैक्टर चालक समेत आठ सवारियां उछलकर दूर गिर गई। इनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली निगम का ठेकेदार नारनौल रोड पर लाइनों की रिपेयर करवा रहा था। सुबह करीब 9 बजे नांगल चौधरी से विभिन्न उपकरण लेकर ट्रैक्टर साइट पर जा रहा था। अकबरपुर पैट्रोल पंप के सामने नारनौल की तरफ से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के कई टुकड़े हो गया। सूचना मिलते ही पैट्रोल पंप के कर्मचारी व ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। हादसे में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में गांव नांगलपीपा का 40 वर्षीय धर्मवीर पुत्र लाढूराम, 19 वर्षीय आकाश पुत्र जयमल, 21 वर्षीय प्रवीण पुत्र दिनेश, 23 वर्षीय राजू पुत्र छतर सिंह व 21 वर्षीय कालू पुत्र मामचंद शामिल हैं। जिन्हें घायल अवस्था में नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed