{"_id":"5963db3c4f1c1b200d8b46fc","slug":"31499716412-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटों से हुए परेशान तो आधी रात को लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटों से हुए परेशान तो आधी रात को लगाया जाम
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी।
अचानक बिजली कटने से नाराज धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित चांद कॉलोनी के बाशिंदों ने रविवार रात करीब एक बजे नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में डीएसपी एवं बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी मुताबिक चांद कॉलोनी में रविवार देर शाम लाइट चली गई। इस संबंध में निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के वाहनों को भी भिवाड़ी की ओर से निकालना पड़ा। बाद में डीएसपी अनिल कुमार और बिजली निगम एसडीओ निक्षित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके काफी समय बाद यातायात सुचारु हुआ।