फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जब पूरी हांसी डूब जाएगी, क्या तब मौके पर आओगे...

जब पूरी हांसी डूब जाएगी, क्या तब मौके पर आओगे...

Thu, 29 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जब पूरी हांसी डूब जाएगी, क्या तब मौके पर आओगे...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
मूलभूत समस्या के समाधान की मांग को लेकर शायद ही कभी इस कदर हंगामा हुआ होगा, जो बुधवार को जलापूर्ति एवं स्वच्छ विभाग में हुआ। मामला था, मंडी सैनियान में बरसाती पानी के निकासी की मांग। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जलापूर्ति एवं स्वच्छ विभाग में जमकर हंगामा किया।

लोगों ने अधिकारियों से कहा कि जब पूरी हांसी बारिश के पानी से डूब जाएगी, तब दौरा करोगे क्या। अधिकारियों और क्षेत्रनिवासी एक दूसरे के साथ तू-तड़ाक पर उतर आए। यहां तक कि क्षेत्र के लोगों द्वारा मौके पर बुलाए गए सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल को अधिकारियों ने दफ्तर से बाहर निकलने और दंडवत करने के लिए कहा। उधर तायल ने भी गुस्से में आकर कह दिया कि कदै तो सीट पर ही ना पावै। इस दौरान मौके पर कई देर के लिए गर्मागर्मी का माहौल रहा। अधिकारियों ने फिर कहा कि यहां बकवास करने की जरूरत नहीं है। बाद में बड़ी मुश्किल से जाकर किसी तरह माहौल को शांत किया गया।
विज्ञापन


अगर एक बारिश और आ गई तो क्षेत्र से पलायन करना पड़ेगा
बुधवार को मंडी सैनियान क्षेत्र के लोग सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल के नेतृत्व में जलापूर्ति एवं स्वच्छ विभाग में पहुंचे। इस दौरान एक्सईन की अनुपस्थिति के चलते वह एसडीओ बृजमोहन बिश्रोई से मिले। लोग समस्या से इतने परेशान थे, कि हलकी-हलकी बारिश में ही विभाग में पहुंच गए। इस दौरान प्रवीन तायल और अजय भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने जाते ही एसडीओ के समक्ष आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि मंडी सैनियान में कई-कई फुट पानी खड़ा है। अगर एक दिन और बारिश हो गई तो उन्हें यहां से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। आप पूरी हांसी के डूबने का इंतजार कर रहे हो क्या। पूरी हांसी के डूबने के बाद दौरा करोगे। इस पर एसडीओ ने कहा कि वह अपना काम कर रहे है, रात को भी उन्होंने मौके का दौरा किया था। इस पर तायल ने कहा कि रात को दौरे करने से क्या फायदा। लोगों के सामने पब्लिक की उपस्थिति में दौरा करो। बारिश तो सुबह से हुई है। इस पर एसडीओ तैश में आ गए और उन्होंने कहा कि आप राजनीति करने की कोशिश न करे, वह अपने हिसाब से कार्य करेंगे। थोड़ा पानी होगा मौके पर, वह रात को भी गए थे। इस पर तायल सहित अन्य लोग भी गुस्से में आ गए। तायल ने गुस्से में कहा कि अब क्या आपको दौरा करवाने के लिए मैं अपने हाथ-पैर जोड़ो या दंडवत करू।
विज्ञापन
विज्ञापन


कदै तै सीट पे ही ना बैठा पावा
इस पर एसडीओ ने कह दिया कि हां दंडवत भी करना पड़ सकता है। अब तायल ने खुला बोल दिया अच्छा, म्हार पे दंडवत करवाएगा। कदै तै सीट पे ही ना बैठा पावा। बीच में नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी और जेई संदीप बल्हारा भी मौके पर पहुंच गए। यह बात सुन कर जेई और एसडीओ दोनों फिर क्रोधित हो गए। दोनों ने कहा कि वह बकवास न करे और यहां से निकल जाए। इस पर तायल ने कहा कि यह पब्लिक का दफ्तर है, आप किसी को यहां से निकाल नहीं सकते। कई देर तक लोग और अधिकारी चिल्ला-चिल्ला कर बोलते रहे। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को कई बार हाथ नीचे करने की बात कहते हुए धीमी आवाज में बोलने के लिए कहा। एसडीओ के बाद अब जेई और प्रवीन तायल आपस में भिड़ गए। जेई ने कहा कि वह पुलिस को फोन करते है तो तायल ने कह दिया कि मिलाओ, पुलिस को फोन। उन्होंने कहा कि लोग तो यहां पर आप-आप कर बात कर रहे है, जबकि अधिकारी तू-तू करके बात कर रहा है।

चेयरपर्सन के क्षेत्र से व्यापार के नेतृत्व में मिले लोग
कमाल की बात तो यह थी कि नगर परिषद चेयरपर्सन का घर भी क्षेत्र में होने के बावजूद लोग तायल के नेतृत्व में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे। जहां अधिकारियों ने ही सैनी के समक्ष कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते क्षेत्र में यह माहौल उत्पन्न हुआ है। नगर परिषद द्वारा नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है। सैनी ने भी लोगों को अपनी तरह से आश्वासन देते हुए कहा कि रात को उन्होंने अधिकारियों से बात की थी। यह हाल पूरे क्षेत्र का है। लेकिन मंडी सैनियान में हालात बद्तर है। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में ट्रैक्टर लगवा कर अस्थायी रिलीफ दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य अजय भारद्वाज, सुभाष चंद्र, मामन राम, रोहताश सैनी, बिहारी लाल, धर्मवीर, अनिल, जवाहर लाल, महेश आदि लोग उपस्थित थे।

हांसी की सुनने वाला कोई नहीं है। मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर किसके पास जाए। एसडीएम कभी यहां बैठे नहीं मिलते, कभी नारनौंद होते है। जलापूर्ति एवं स्वच्छ विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। बुधवार को भी उन्होंने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया।

- प्रवीन तायल, हांसी

शाम को अधिकारी मंडी सैनियान क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पहुंचे। अधिकारियों और लोगों को एक-दूसरे के साथ इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए था। अधिकारी लोगों की समस्या सुनने ही तो बैठे है। उन्हें लोगों के साथ सहयोग करना चाहिए।
- दलीप सिंह श्योराण, पब्लिक हेल्थ, एक्सईन, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed