फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शरारती तत्वों ने महाराजा अजमीढ़ चौक के स्तंभ को किया खंडित

शरारती तत्वों ने महाराजा अजमीढ़ चौक के स्तंभ को किया खंडित

Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने महाराजा अजमीढ़ चौक के स्तंभ को किया खंडित
शरारती तत्वों ने महाराजा अजमीढ़ चौक के स्तंभ को किया खंडित
विज्ञापन

भिवानी। चौधरी बंसीलाल पार्क के पास महाराजा अजमीढ़ चौक पर लगी प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया है। प्रतिमा खंडित करने के अलावा डा. विनोद अंचल को जान से मारने की धमकी दी गई है। सूचना पर शाम को डीएसपी चंद्रपाल ने पुलिस फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला बुधवार का है। चौ. बंसीलाल पार्क से थोड़ा आगे स्वर्णकार समाज की ओर से महाराजा अजमीढ़ चौक बनाया गया है। यहां स्तंभ बनाया हुआ है और ग्रिल से सुरक्षा दी गई है। अज्ञात ने ग्रिल के ताले तोड़ स्तंभ खंडित कर दिया, साथ ही प्लास्टिक जैसी चीज पर डा. विनोद अंचल को धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डा. अंचल, डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई, जैन चौक चौकी इंचार्ज रामनिवास भी फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पूरे चौक का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जैन चौक चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने अजमीढ़ चौक के स्तंभ को खंडित किया है। डा. अंचल को जान से मारने की धमकी दी गई है। तीनों ही बातों प्रतिमा खंडित करने, सामान को नुकसान पहुंचाने और डा. अंचल को धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमारा चौक नहीं तो तुम्हारा भी नहीं, डा. अंचल तुने मार देवांगे
स्तंभ खंडित करने के अलावा प्लास्टिक जैसी चीज पर लिख कर डा. अंचल को धमकी दी है। लिखा है कि हमारा चौक नहीं तो तुम्हारा भी नहीं। दो दिन के अंदर राजा नीमपाल चौक बनवा दे नहीं तो डा. विनोद अंचल तैनू मार देवांगे। नीमपाल सिंह के दास। इस चेतावनी के बाद से हड़कंप मचा है।

नीमपाल चौक बनाने पर हुआ था विवाद
करीब दो साल पहले भी कुछ लोगों ने जबरन दिनोद गेट चौक के पास बीच सड़क राजा नीमपाल का स्तंभ लगाकर नीमपाल चौक बनाने का प्रयास किया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ और दो-तीन दिन बाद स्तंभ हटा लिया गया। डा. अंचल ने स्वर्णकार समाज का महाराजा अजमीढ़ चौक खंडित किए जाने और उसे जान से मारने की धमकी देने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed