फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15.73 करोड़ से शिव चौक से धनोरा तक नए सिरे से बनेगी सड़क

15.73 करोड़ से शिव चौक से धनोरा तक नए सिरे से बनेगी सड़क

Thu, 22 Jun 2017 03:12 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
15.73 करोड़ से शिव चौक से धनोरा तक नए सिरे से बनेगी सड़क
15.73 करोड़ से शिव चौक से धनोरा तक नए सिरे से बनेगी सड़क
विज्ञापन

20 किलोमीटर मार्ग के सुदृढीकरण और चोड़ाई बढ़ाने के कार्य का एसडीएम ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कस्बे के शिव चौक से धनोरा तक करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क का नए सिरे से निर्माण के कार्य का बुधवार को एसडीएम नवीन आहूजा ने शिव चौक से नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।

एसडीएम नवीन आहूजा ने बताया कि सड़क के सुदृढीकरण और चोड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे पांच अगस्त 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, लोक निर्माण विभाग मंत्री राव नरबीर सिंह, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया व विधायक साढौरा बलवंत सिंह के सहयोग से रोड पर 15 करोड़ 73 लाख 59 हजार 634 रुपये खर्च आएगा। सड़क को ऊंचा उठाना, पानी निकसी के लिए पुलिया लगाने का कार्य पहले से ही शुरू हो चुका है। जल्द ही बिलासपुर मेें भी सड़क कार्य व सड़क के साथ पानी निकासी के लिए नाले का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि बिलासपुर कस्बे में सड़क के साथ लोक निर्माण द्वारा पानी निकासी के लिए बनाए सभी नालों की सफाई का कार्य आरंभ करवा दिया गया है, ताकि बारिश के समय पानी निकासी सुचारू रूप से हो सके और सड़कों पर जलभराव न हो। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, एसएचओ दीदार सिंह, लोक निर्माण विभाग जेई कर्ण सिंह, डॉ. संजीव, दाताराम, पंच राकेश गागट मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed