फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   555

555

Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
555
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
खराब बिजली ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी मामले में छह जेई पर करीब 50 लाख की रिकवरी डालने के विरोध में जेई एसोसिएशन ने जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल को बावल में ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन प्रधान सुनील यादव ने बताया कि यदि निगम अधिकारी खराब ट्रांसफार्मर को स्टोर में रखवा लेते तो चोरी जैसी को बात ही सामने नहीं आती। जेई को ऐसे में खुले में ही ट्रांसफार्मर को डालना पड़ा। अब निगम अपनी गलती को छुपाने के लिए रिकवरी निगम के जूनियर इंजीनियर्स पर डाली जा रही है। प्रदेश भर में इसके खिलाफ रोष है। गौरतलब है कि एसोसिएशन ने 26 जूने से प्रदेश भर में ट्रांसफार्मर नहीं उठाने की घोषणा की हुई है। यदि जेई एसोसिएशन के मामले का कोई समाधान नहीं होता है तो 26 जून से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। यादव ने बताया कि यदि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो दस जुलाई से प्रदेश के सभी जेई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मंत्री ने सीएम से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेई ईश्वर सिंह, चरण सिंह, राजबीर, हरिप्रकाश, योगेश कुमार, विक्रम सिंह, सतीश कुमार, सुरेंद्र एवं मुलकराज सहित एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed