फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   314 candidates in fray for 105 collegium members

105 कॉलेजियम सदस्य के लिए 314 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
314 candidates in fray for 105 collegium members
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था की चुनावी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 69 आवेदन आए। इसके साथ ही 105 कॉलेजियम सदस्यों के लिए अब कुल 314 प्रत्याशी मैदान में हैं। यही नहीं, चार कॉलेजियम सदस्य प्रतिद्वंद्वी न होने के चलते निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं एक महिला मतदाता ने जिला रजिस्ट्रार कोर्ट के निर्देश पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ नामांकन पत्र भी दाखिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को वैश्य संस्था के चुनाव कार्यालय में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ के कारण रौनक बनी रही। यहां शाम तक 69 नामांकन पत्र दाखिल हुए। कॉलेजियम के 101 सदस्यों के चयन के लिए अब 314 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हो गया है। इनमें वार्ड नंबर 35, 37, 82 व 103 शामिल है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 35 से ललित, वार्ड 37 से प्रमोद बंसल, वार्ड 82 से विजय कुमार गोयल व वार्ड नंबर 103 से आशीष कुमार जिंदल ने नामांकन किया है। इनके विरोध में कोई आवेदन नहीं आया। इसके चलते ये निर्विरोध चुने गए। अब शेष 101 कॉलेजियम सदस्यों के लिए चुनाव होना है। इससे पूर्व आवेदन पत्रों की छंटनी व नामवापसी होनी है। इस दौरान आवेदन कम होने से कुछ और वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसके बाद शेष सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 16723 हुए संस्था के मतदाता
चुनाव कार्यालय की ओर से जारी मतदाता सूची में सोमवार शाम निशा जैन गुप्ता नाम का एक वोट और जुड़ गया। इसके साथ ही अब संस्था के मतदाताओं की संख्या 16723 हो गई है। इनके हाथ में कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव है। जिला रजिस्ट्रार अदालत के निर्देश पर यह एक वोट सूची में शामिल करते हुए महिला सदस्य का वार्ड 94 से नामांकन पत्र भी स्वीकार किया गया। इस संबंध में जिला रजिस्ट्रार अदालत ने महिला का नाम मतदाता सूची में शामिल करने व नामांकन दाखिल करने की इच्छा पर यह सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा गया था। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद जिला रजिस्ट्रार अदालत ने यह निर्देश जारी किया।

वर्जन:
संस्था के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन रहा। यहां दिन भर में 69 आवेदन आए। कॉलेजियम चुनाव के लिए कुल 314 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब 101 कॉलेजियम सदस्यों के लिए चुनाव होना है। नामांकन छंटनी व नाम वापसी के बाद इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। जिला रजिस्ट्रार अदालत के निर्देश पर एक वोट मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इस महिला सदस्य ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया है।
- डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed