फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   313 new patients found, five broken

313 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम

Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
313 new patients found, five broken
जिले में वीरवार को 313 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही पांच अन्य मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 5.73 प्रतिशत के हिसाब से जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है और 196 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 23966 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1484 है। वहीं इसमें से 87 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1397 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 2471 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले का रिकवरी रेट 91.90 प्रतिशत चल रहा है और अभी तक 22027 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 455 मरीजों ने उपचार के दौरान जान गंवा दी है।
विज्ञापन

164130 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 164130 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि वीरवार को 3213 को पहली व 389 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले अधिक संक्रमित
लाहली, कलानौर, मोखरा, सांपला, मदीना, काहनौर, बलंभ, लाहली, घिलौड, नेहरू कॉलोनी, सुनारिया जेल, हसनगढ़, डोभ, आजादगढ़, सैनिक कॉलोनी, जनता कॉलोनी, नौनंद, एमडीयू कैंपस, बेडवा, सैंपल, जिंदरान कलां, कैलाश कॉलोनी, महम, सेक्टर एरिया, खरैंटी, निंदाना, विशाल नगर, लाखनमाजरा, टिटौली, तिलक नगर, आर्य नगर, तिलक नगर, देव कॉलोनी, सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, गोहाना अड्डा, मॉडल टाउन, झंग कॉलोनी, बोहर, गरनावठी, सुनारिया, कलानौर आदि में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed