फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30 thousand triple layer masks distributed in each block: DC

हर ब्लॉक में बांटे गए 30 हजार ट्रिपल लेयर मास्क : डीसी

Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
30 thousand triple layer masks distributed in each block: DC
कोरोना से निपटने के लिए शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी विशेष फोकस किया जा रहा है। हर ब्लॉक में 30 हजार ट्रिपल लेयर मास्क और सैनिटाइजर की 200 बोतलें वितरित की गई हैं। किसी को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने वायरस निपटने के लिए सारी व्यवस्थाएं की हैं। उक्त बातें डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने अपने जारी बयान में कहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें सभी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पहुंच रही हैं। उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमितों को दवाएं व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हर ब्लॉक में सैनिटाइजेशन के लिए 230 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट दिया गया है। जिन गांवों में कोरोना के मरीज ज्यादा हैं, वहां 45 आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, उनमें सैनिटाइजर स्टैंड लगाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में चार-चार हजार मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं। इनके अलावा जिले में छह सौ किट ऐसी बांटी गई हैं, जिनमें दवाओं के अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, मास्क, स्टीमर और आयुर्वेदिक काढ़ा शामिल है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में टीमें गठित
डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की पहचान और नियंत्रण के लिए हर गांव में फील्ड और हेडक्वार्टर की टीमें तैनात की गई हैं। फील्ड टीमें घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की पहचान कर रही हैं। हेडक्वार्टर टीमें जांच रिपोर्ट के अनुसार दवाएं दे रही हैं। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में इनकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, बीडीपीओ को अपने-अपने ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल अस्पताल के लिए डॉ. रमेश चंद्र, महम अस्पताल के लिए डॉ. शिवानी मान, कलानौर के लिए डॉ. कमला वर्मा, काहनौर के लिए डॉ. नीना इंदौरा, मदीना सीएचसी के लिए डॉ. जोगेंद्र, सांपला सीएचसी के लिए डॉ. रानू भंभू, चिड़ी सीएचसी के लिए डॉ. कुलदीप, लाखनमाजरा सीएचसी के लिए डॉ. रमनजीत कौर और किलोई सीएचसी के लिए डॉ. गुरदत्त शर्मा संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed