फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   3 pump sets and tractors added to remove water from colonies

Rohtak News: कॉलोनियों से पानी निकालने के लिए 3 पंप सेट और ट्रैक्टर बढ़ाए

Wed, 17 Sep 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
3 pump sets and tractors added to remove water from colonies
-फोटो 51 : छोटूराम नगर में पानी में दवाईयों का छिड़काव करते लोग। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर की तीन कॉलोनियों में 20 दिन से भरे पानी की निकासी शुरू हो गई है। कॉलोनियों से पानी निकालने के लिए प्रशासन द्वारा 3 पंप सेट और ट्रैक्टर अतिरिक्त लगाए गए हैं। कॉलेनियों से पानी भी कम हो गया है। वहीं मुंगेशपुर ड्रेन का जलस्तर भी नीचे आ गया है।
विज्ञापन

वहीं छोटूराम नगर में भरे बाढ़ के पानी में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि यहां पर कोई महामारी न फैले। हालांकि यहां के निवासी अभी भी परेशानी में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उधर छोटूराम नगर में रहने वाले प्रवासियों की मदद के लिए बहादुरगढ़ शहर की संस्थाएं और आम नागरिक उनका सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की तीन कॉलोनियों विवेकानंद नगर, धर्म विहार और छोटूराम नगर में पानी की निकासी के लिए पहले 10 पंप सेट और ट्रैक्टर लगे हुए थे। अब इनमें तीन सेट और लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में त्योहार शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसको लेकर यह व्यवस्था की गई है। वहीं मुंगेशपुर ड्रेन का जलस्तर भी कम होने लगा है। अब लोगों को मामूली तौर पर राहत मिलने लगी है। विवेकानंद नगर निवासी अमित कुमार, रविंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि कॉलोनी में पानी कम होने लगा है। इससे राहत मिल रही है। धर्म विहार कॉलोनी से भी पानी कम होना शुरू हो गया है। छोटूराम नगर निवासी सोनू प्रताप, संदीप पांडे, विकास मिश्रा, धनंजय सिंह ने बताया कि मुंगेशपुर ड्रेन का पानी कम होने से उन्हें मामूली रूप से राहत मिलने की संभावना नजर आने लगी है। हालांकि अभी पानी की निकासी जल्द संभव नहीं है। जब तक ड्रेन का पानी दो से तीन फुट कम नहीं हो जाता, तब तक उनकी कॉलोनी से पानी की निकासी नहीं हो सकती, क्योंकि उनकी कॉलोनी का लेवल काफी नीचा है और पानी काफी मात्रा में भरा हुआ है। जब तक ड्रेन का पानी स्पीड में फ्लो नहीं होगा, तब तक इस पानी की निकासी संभव नहीं है। बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित छोटूराम नगर के लोग हुए हैं, क्योंकि ये प्रवासी हैं और आसपास की फैक्ट्रियों में काम करके अपने परिवार का पेट भरते थे। बाढ़ का पानी भरने के बाद से लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घरों में खाने-पीने का सामान भी सामाजिक संस्थाएं और सामाजिक लोग ही दे पा रहे हैं।


मुंगेशपुर ड्रेन से पानी की निकासी होने लगी है। आने वाले दिनों में पानी तीव्र गति से निकलेगा तो विवेकानंद नगर, छोटूराम नगर और धर्म विहार कॉलोनी से पानी की निकासी भी तेजी से होगी। 3 अतिरिक्त पंप सेट और ट्रैक्टर पानी की निकासी के लिए लगाए गए हैं। -नसीब कुमार, एसडीएम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed