फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   292 passengers returned from abroad in the district, reports of 86 got negative

जिले में 292 यात्री विदेश से लौटे, 86 की रिपोर्ट मिली निगेटिव

Fri, 10 Dec 2021 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
292 passengers returned from abroad in the district, reports of 86 got negative
कोरोना का पांचवां वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जिले में अभी तक 292 विदेश से यात्री पहुंच चुके हैं। इनमें से 86 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 33 यात्री अभी भी जिले से बाहर हैं। अन्य यात्रियों को होम क्वारंटीन कर उनकी जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह बाद फिर सैंपल में यदि इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ये बाहर घूम फिर सकेंगे।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार जारी है। जिला प्रशासन को वीरवार को 10 नए यात्रियों के आने की सूची मिली है, जबकि वीरवार को दिन में स्वास्थ्य विभाग ने 26 विदेश से आए यात्रियों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भरे हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरुण मधुर ने बताया कि एयरपोर्ट से सूचना मुख्यालय आती है और वहां से स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलती है। इसमें दो से तीन दिन का समय लग जाता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आने वाले यात्री के पास जाकर सैंपल जांच करती है और उन्हें होम क्वारंटीन करती है।
विज्ञापन

सेक्टर एक की महिला कोरोना संक्रमित, जिले में तीन सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को जिले में सेक्टर एक की महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। विभाग ने संक्रमण के खतरे के साथ नए वैरिएंट को देखते हुए वीरवार को 1706 आरटीपीसीआर व 233 रैपिड एंटीजन किट से कोरोना के सैंपल की जांच करवाई है। विभाग ने कुल 1939 सैंपल वीरवार को भरे हैं, इनकी जांच रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में कोरोना के मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग व रूटीन में भी जांच करवाई जा रही है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। विदेश से आने वाले यात्री अपनी सही सूचना दें। यदि किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वह स्वयं के स्तर पर विभाग से संपर्क करें। इससे उनकी समय पर जांच हो सकेगी और संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
- डॉ. जेएस पुनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed