फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28 snatches in four and a half months, six incidents took place in sectors

साढ़े चार माह में 28 झपटमारी, सेक्टरों में छह वारदात हुई

Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
28 snatches in four and a half months, six incidents took place in sectors
पुलिस अधीक्षक रोहतक उदय सिंह मीना - फोटो : RohtakCity
शहर के अंदर लगातार झपटामारी कर रहे लोग पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जनवरी माह से अब तक औसतन हर सप्ताह एक झपटमारी हो रही है। अकेले अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में छह वारदात हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि काले रंग की स्कूटी सवार स्थानीय युवक है जो वारदात को अंजाम दे रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एवीटी स्टाफ की टीम को दी है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से रोहतक प्रदेश पुलिस के लिए काफी अहम जिला है, जिसे सियासी राजधानी भी कहा जाता है। ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था कब सियासी मुद्दा बन जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में पुलिस के लिए जिले में होने वाली वारदात किसी चुनौती से कम नहीं हैं। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी से 17 मई तक साढ़े 4 माह में झपटमारी की 28 वारदात हो चुकी हैं। काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक अकेले आधा दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

झपटमार बेहद शातिर, पलक झपकते ही कर रहा वारदात
पुलिस के मुताबिक काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर वारदात को अंजाम दे रहे युवक का पूरा रिकॉर्ड एकत्रित हो गया है। युवक स्थानीय है और शाम होने पर काले रंग का हेलमेट लगाकर निकलता है। उसके निशाने पर सैर करने वाली महिलाएं होती हैं। मौका पाकर वह वारदात को अंजाम देकर एक सप्ताह के लिए छुप जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ को दी जिम्मेदारी, जल्द मिलेगी सफलता
झपटमारी की वारदात रोकने के लिए पुख्ता कदम उठा रहे हैं। झपटमारी स्थानीय युवक अंजाम दे रहे हैं। एवीटी स्टाफ को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द कामयाबी मिलने की संभावना है। -उदय सिंह मीना, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed