फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   27 employees of the corporation including the head and general secretary found absent

Rohtak News: प्रधान और महासचिव समेत निगम के 27 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, निलंबित

Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
27 employees of the corporation including the head and general secretary found absent
रोहतक। नगर निगम में वीरवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान और महासचिव समेत 27 कर्मचारी कार्यालय से गैरहाजिर मिले। निगम आयुक्त विजय सिंह ने कार्यालय का औचक निरीक्षण तो यह स्थिति सामने आई। इसके चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया है, साथ ही नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने वीरवार को कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें 27 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इन कर्मचारियों के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए निलंबित कर दिया गया है। निगमायुक्त ने इन्हें नोटिस भी जारी किया है। इसका दो दिन में जवाब देते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इधर, यूनियन के प्रधान संजय बिडलान ने खुद को निगम के काम से हिसार जाने की बात कही है। हिसार जाने की वजह से कार्यालय में मौजूद नहीं रह पाए। निगम आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि सामान्य दौरा था। इसमें 27 कर्मचारी नदारद मिले। इन्हें फिलहाल निलंबित कर दिया गया है, साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।र
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed