{"_id":"643b0ad3399aa85f0d085504","slug":"26476-metric-tonnes-of-wheat-and-8996-metric-tonnes-of-mustard-procured-rohtak-news-c-17-1-124485-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 26476 मीट्रिक टन गेहूं और 8996 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 26476 मीट्रिक टन गेहूं और 8996 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद
Sun, 16 Apr 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अलग-अलग खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं व सरसों की खरीद जारी है। मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक की 26476 मीट्रिक टन गेहूं तथा 8996 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। सरकार द्वारा गेहूं के लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों के लिए 5450 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि अब तक 26476 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें से 2939 मीट्रिक टन किलोई, 1578 मीट्रिक टन कलानौर साइलो, 74 मीट्रिक टन लाखनमाजरा, 486 मीट्रिक टन मदीना, 1369 मीट्रिक टन महम, रोहतक मंडी में 10354 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 8462 मीट्रिक टन तथा सांघी मंडी में 1214 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। अब तक 8996 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। इसमें से कलानौर मंडी में हैफेड द्वारा 2162 मीट्रिक टन, महम मंडी में 4153 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1058 मीट्रिक टन तथा सांपला मंंडी में 1623 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसलों को साफ एवं सुखाकर मंडियों में लाए। किसान फसल अवशेषों को न जलाए। फसल अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाकर चारे की कमी को दूर किया जा सकता है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा जानमाल की हानि होने का अंदेशा बना रहता है। फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। किसान के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं।