{"_id":"62507e7bacc6cb2ec110b917","slug":"25-patients-returned-from-the-ot-of-civil-hospital-rohtakcity-news-rtk643382997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की ओटी से बैरंग लौटे 25 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की ओटी से बैरंग लौटे 25 मरीज
विज्ञापन
रोहतक। सिविल अस्पताल की ओटी में पहुंचे 25 मरीजों को बगैर ऑपरेशन ही वापस लौटना पड़ा। इसकी वजह एक मरीज का उल्टी व शौच करना बताई जा रही है। गंदगी के कारण फैले संक्रमण में ऑपरेशन नुकसानदायक हो सकता था। ऐसे में ऑपरेशन वाले मरीजों को अब शनिवार को बुलाया गया है।
यही नहीं, अस्पताल में यही भी चर्चा रही कि आंख का ऑपरेशन कराने आए एक मरीज को एक महिला ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
शुक्रवार को सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में 25 से ज्यादा मरीजों को तैयार किया गया। इन सभी को वहां से बगैर ऑपरेशन ही लौटना पड़ा। इन मरीजों में से एक की हालत बिगड़ गई। मरीज वहां बेहोश हो गया। इस दौरान उसने उल्टी के साथ शौच भी कर दिया। ऐसे में संक्रमण रहित ऑपरेशन थियेटर ऑपरेशन लायक नहीं रहा। नतीजतन अस्पताल प्रशासन ने सभी ऑपरेशन रद्द करते हुए मरीजों को शनिवार को दोबारा आने का समय दिया। यही नहीं, बेसुध हुए मरीज को संभालते हुए दवा दी गई। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि चर्चा उसे पीजीआई रेफर करने की रही। इसकी वजह उसे गलत इंजेक्शन देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन:
अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मरीज लाए गए थे। यहां एक ने ओटी में उल्टी व शौच कर दिया। इस कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया। ऐसे में ऑपरेशन टालने पड़े। इन मरीजों का शनिवार को ऑपरेशन किया जाएगा। मरीज को किसी भी तरह का गलत इलाज या दवा नहीं दी गई है। मरीज ऑपरेशन थियेटर में खाना खाकर पहुंचा था। इस कारण अव्यवस्था बनी।
- डॉ. पुष्पेंद्र, एसएमओ, सिविल अस्पताल।