फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 crore approved for Rohtak, Kalanaur, Sampla

रोहतक, कलानौर, सांपला के लिए 25 करोड़ मंजूर

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 crore approved for Rohtak, Kalanaur, Sampla
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इनसे रोहतक के अलावा सांपला और कलानौर में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को मंगलवार रात सीएम मनोहर लाल ने स्वीकृति देते हुए राशि जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अप्पू घर में विकसित किए जा रहे मार्केट प्रोजेक्ट के लिए 1.12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी की सड़क को चौड़ा करने के लिए चार करोड़ की राशि पर मुहर लगाई गई है। इस सड़क के चौड़ा होने से ओल्ड रोहतक की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही सब्जी मंडी रोड के दुकानदारों को भी सुविधा होगी। रोहतक शहर के विभिन्न वार्डों में करीब चार करोड़ के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रोहतक नगर निगम में आने वाले कलानौर विधानसभा हलके के वार्डों में 1.86 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रोहतक नगर निगम का कुछ हिस्सा अभी तक सीसीटीवी कैमरों से वंचित था। सीएम मनोहर लाल ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की थी, जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। निकाय विभाग निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार सांपला में सीएम मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार फायर स्टेशन बनेगा, जिस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त सांपला के विभिन्न वाडों में विकास कार्यों के लिए भी 3.35 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं, कलानौर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के मद्देनजर 3.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर अमल करते हुए घोषणा की थी। अब उन विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से राशि जारी हुई है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते हैं। कोरोना के कारण विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त हो गई थी, अब ये रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed