फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोर्ड फ्लाइंग के हाथ नहीं लगे नकलची

बोर्ड फ्लाइंग के हाथ नहीं लगे नकलची

Wed, 27 Mar 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड फ्लाइंग के हाथ नहीं लगे नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को राजनीतिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान ज्यादातर केंद्रों के बाहर व कुछ केंद्रों में अंदर नकल पहुंचाने वालों की भीड़ नजर आई। पेपर में जमकर नकल होने के बावजूद उड़न दस्तों को कोई नकलची नजर नहीं आया। बोर्ड की स्पेशल फ्लाइंग समेत अन्य टीमों ने तीन यूएमसी केस बनाए। इसके अलावा हसनगढ़ व एक अन्य केंद्र पर अव्यवस्था और नकल कराने वालों का हस्तक्षेप होने के चलते परीक्षा केंद्र अधीक्षक को चेतावनी देकर छोड़ा।

मंगलवार को राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नकलची हावी नजर आए। केंद्रों के बाहर गाइड व गैस पेपरों से नकल फाड़ने और उन्हें अंदर पहुंचाने वालों की भीड़ लगी रही। केंद्र में नकल पहुंचाने के लिए कोई दीवार तो कोई खिड़की पर लटका नजर आया। उड़न दस्ते की आहट पर कई बार केंद्रों के अंदर व बाहर सन्नाटा पसरा। इसके बाद नकल फिर शुरू हो गई। उड़न दस्तों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा करते हुए तीन यूएमसी बनाई। इनमें से एक लड़की है। स्पेशल फ्लाइंग को हसनगढ़ के एक केंद्र में खासी अव्यवस्था मिली। यहां केंद्र अधीक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह परीक्षा केंद्र रद्द होने की संभावना थी। इस बार नकल मिलने पर इसे शहर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed