फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो कर्मचारी निलंबित...

दो कर्मचारी निलंबित...

Sat, 02 Mar 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
दो कर्मचारी निलंबित...
हैडिंग....
विज्ञापन

ड्यूटी सेक्शन कर्मियों से फोन पर अभद्रता और धमकाने के आरोप में ड्राइवर-कंडक्टर निलंबित
सब हैडिंग.....
शिकायत पर बिना जांच पड़ताल किए दोनों कर्मियों को निलंबन करने पर भड़के कर्मचारी नेता
-महाप्रबंधक कार्यालय में हुई गहमा-गहमी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक डिपो के ड्यूटी सेक्शन कर्मियों से फोन पर अभद्रता और धमकाने की शिकायत पर महाप्रबंधक ने एक ड्राइवर व कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बिना जांच निलंबन होने पर कर्मचारी नेताओं ने विरोध जताया। शुक्रवार को निलंबित कर्मियों के साथ कर्मचारी नेताओं ने महाप्रबंधक से मुलाकात की। जीएम और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई, हालांकि महाप्रबंधक ने उन्हें साफ कर दिया कि बहाली उच्चाधिकारी ही करेंगे। दोनों पक्ष समझौता करते हैं तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
ड्राइवर डी-517 सुधीर रोहतक से चंडीगढ़ रूट पर चलता है। वीरवार को उसके अवकाश का तीसरा दिन था। शुक्रवार को उसे बस लेकर जानी थी। ड्यूटी सेक्शन के क्लर्क सोमानंद ने सुधीर को फोन कर ड्यूटी पर आने की बात कही, जिस पर कहासुनी हुई। क्लर्क अनिल ने बात की तो उससे भी कहासुनी हो गई। अनिल का आरोप है कि ड्राइवर सुधीर ने कमरे में बंद कर पीटने की धमकी दी। उधर, ड्राइवर ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया। आरोप लगाया कि दोनों क्लर्क ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दोनों क्लर्क ने अपनी रिपोर्ट डीआई (ड्यूटी इंस्पेक्टर) को दी, जिसने महाप्रबंधक से शिकायत की और सुधीर को निलंबित कर दिया गया। कमोबेश यही ऐसा ही घटनाक्रम बुधवार को हुआ। आरोप है कि कंडक्टर सी-429 मनीष को दोनों क्लर्क ने फोन करके ड्यूटी पर आने के लिए कहा तो उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। दोनों क्लर्क ने इसकी भी रिपोर्ट डीआई से की, जिस पर महाप्रबंधक ने उसे भी निलंबित कर दिया। कंडक्टर मशीन का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि शनिवार तक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। समझौता होगा तो उसकी प्रति उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, वे ही बहाली करेंगे।
विज्ञापन


इंसेट
बस लौटाकर लाने पर ड्राइवर-कंडक्टर को चार्जशीट
रोहतक। आगरा जाते समय पलवल के मीतरोल टोल प्लाजा पर मारपीट होने के बाद सवारियों को उतारकर लौटने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को महाप्रबंधक ने चार्जशीट जारी की है। उन पर सवारियों को रास्ते में उतारने और विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। बताते चलें नौ फरवरी को रोहतक डिपो की बस से सवारियां आगरा जा रही थीं। मीतरोल टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड स्कैन मशीन खराब होने की वजह से लंबी लाइन लगी। पर्ची काटने की बात करने पर टोल प्लाजा के कर्मियों ने ड्राइवर सुमित व कंडक्टर से मारपीट की। इस पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर ड्राइवर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बावजूद इसके उन्होंने सवारियां वहीं उतारकर दूसरी बस से रवाना कर दिया और खाली बस को लेकर रोहतक आ गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक राहुल जैन ने ड्राइवर व कंडक्टर को चार्जशीट थमा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed