फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   350 से अधिक वृद्धों को नहीं मिली तीन महीनों से वृद्धा पेंशन

350 से अधिक वृद्धों को नहीं मिली तीन महीनों से वृद्धा पेंशन

Fri, 28 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
350 से अधिक वृद्धों को नहीं मिली तीन महीनों से वृद्धा पेंशन
350 से अधिक वृद्धों को नहीं मिली तीन महीनों से वृद्धा पेंशन
विज्ञापन


रादौर। गांव नाचरौन में 350 से अधिक वृद्धों को पिछले तीन महीनों से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल पाई है। गांव के डाकखाने से वृद्ध पेंशन लेने के लिए हररोज धक्के खा रहे है। लेकिन उन्हें पेंशन मिलने की बजाय परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पेंशन न मिलने से वृद्धों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन डाकखाने के कर्मचारी उन्हें कोरे आश्वासन देकर टरकाने का काम कर रहे है। जिस कारण वृद्धों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। गांव नाचरौन निवासी रेशपाल, सुरेशपाल, दीपसिंह, पुन्नु कश्यप, नेत्रराम, रमेश कुमार, साधुराम, मंसाराम, ओमपाल आदि वृद्धों ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से गांव के डाकखाने के माध्यम से बुढापा दी जा रही है। लेकिन पिछले तीन महीनों से गांव के किसी भी वृद्ध को एक रुपया तक पेंशन नहीं मिली है। जिससे गांव के वृद्धों को अपना गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। वह पेंशन के लिए आए दिन गांव के डाकखाने में जाते है। लेकिन डाकखाने के कर्मचारी कोई न कोई बहाना लगाकर उन्हें चलता कर देते है। जिससे उनका शोषण हो रहा है। मामले को लेकर वह जल्द प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। इस बारे डाकखाने शाखा डाकपाल शोभित कांबोज अमलोहा ने बताया कि डाकखाने का सॉफ्टवेयर बदला गया है। जिस कारण पेंशन मिलने में देरी हुई है। शुक्रवार से वृद्धों को पेंशन देने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed