फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कर्मचारियों को भी नहीं दी गई थी ट्रेन के प्लेटफार्म के बदलने की सूचना

कर्मचारियों को भी नहीं दी गई थी ट्रेन के प्लेटफार्म के बदलने की सूचना

Wed, 04 Apr 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को भी नहीं दी गई थी ट्रेन के प्लेटफार्म के बदलने की सूचना
सामने से ट्रेन आती देख लाइन बदलने जा रहे कर्मी ट्रैक के टुकड़े को छोड़कर भागे
विज्ञापन

- अचानक बदल दिया गया था प्लेटफॉर्म, अधिकारी बोले-बिना परमीशन काम कर रहे थे ठेकेदार के कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंजाब मेल में रेलवे ट्रैक का टुकड़ा फंसने के कारण भले ही मंगलवार को बड़ा हादसा न हुआ हो मगर ये लापरवाही बहुत बड़ी है। पंजाब मेल का प्लेटफार्म अचानक बदल दिया गया। ठेके के कर्मचारी रेल लाइन को लेकर जा रहे थे। सामने से आती ट्रेन देखी तो वह लाइन के टुकड़े को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए और वह इंजन में जा फंसा। इस मामले में रेलवे विभाग का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार पंजाब मेल को मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आना था। हर रोज यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर ही आती थी। मगर मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर रेवाड़ी पैसेंजर खड़ी हुई थी। जिसके कारण ऐन वक्त पर रेलवे अधिकारियों ने पंजाब मेल के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने की घोषणा की गई। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ कर्मचारी रेलवे लाइन बदलने के लिए करीब 60 किलोग्राम के टुकड़े को लेकर जा रहे थे। उन्हें ट्रेन के प्लेटफार्म बदलने की सूचना नहीं थी। अचानक ट्रेन को आता देखकर ठेकेदार के कर्मचारी टुकड़े को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि इससे पूर्व एक युवक ने लाल शर्ट दिखाकर ट्रेन को रुकवाने का भी प्रयास किया था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ही किसान एक्सप्रेस का ऐन वक्त पर प्लेटफार्म बदलने के कारण स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। जिसमें कुछ यात्री चोटिल भी हो गए थे। इससे पूर्व में भी कई बार अचानक ही ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मगर विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने अपनी लाल शर्ट उतारकर लहरायी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि मौके पर खड़ा युवक अपनी लाल शर्ट उतारकर ट्रेन को रुकवाने का इशारा नहीं करता तो ट्रेन की गति धीमी नहीं होती और बड़ा हादसा हो सकता था।

दस घंटे देरी से चल रही थी पंजाब मेल
पंजाब मेल करीब दस घंटे देरी से चल रही थी। जिसके कारण यात्री भी परेशान थे। दो दिन से ट्रेन देरी से ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही है।

आए दिन हो रहे हादसे
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से दिल्ली रोहतक रेलवे मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व ही रोहतक के माल गोदाम के पास मालगाड़ी का पहिया भी रेल की पटरी से उतर गया था। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ था। रेलवे तकनीकी दल को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अधिकारियों ने कॉल रिसीव तक नहीं की
सहायक मंडल अभियंता सुमन बल्हारा से बात करने का प्रयास किया। मगर उन्होंने कॉल रिसीव करना ही मुनासिब नहीं समझा। इसके अलावा स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने इस बारे में भी कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।




बिना परमीशन कार्य कर रहे थे ठेकेदार के कर्मचारी
स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। जिसमें कहा गया है कि मैसर्स ब्रिजेश के कर्मचारी रेलवे लाइन पर बिना रेलवे विभाग की परमीशन के कार्य कर रहे थे। इसी कारण रेलवे लाइन के टुकड़े को छोड़ा गया। किसी भी अधिकारी से कोई परमीशन नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed