{"_id":"5a8b39874f1c1b4e588b9a0b","slug":"21519073671-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, शादी में आ रहे एक युवक की मौत, तीन गंभीर, रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, शादी में आ रहे एक युवक की मौत, तीन गंभीर, रैफर
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर से टकराई कार, शादी में आ रहे एक युवक की मौत, तीन गंभीर, रैफर
चरखी दादरी।
दिल्ली से रामपुरा एक शादी समारोह में शिरकत करने आ रहे चार दोस्तों की कार रविवार रात जनता कॉलेज के समीप डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी सवार पीजी संचालक पानीपत निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात ही उन्हें सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। तीनों घायल मूल रूप से जींद, रोहतक व कैथल जिलों के रहने वाले हैं और दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। तीनों घायल छात्र मृतक के पीजी में रहते थे। सिटी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार जींद निवासी नवदीप, रोहतक निवासी राहुल, कैथल निवासी विकास दिल्ली के एक कॉलेज के छात्र हैं और पनीपत निवासी पिंकन के पीजी में रह रहे हैं। रविवार शाम को ये दिल्ली से स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर रामपुरा एक शादी समारोह में शिरकत करने आ रहे थे। शहर के ढाणी फाटक आरओबी से उतरने के दौरान इनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पीजी संचालक व कार चालक पिंकन सहित चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने पिंकन को मृत घोषित कर दिया और नवदीप, राहुल व विकास को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं सूचना पाकर मृतक के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
डिवाइडर पर नहीं लगा था रिफ्लेक्टर
मृतक के परिचितों ने बताया कि गाड़ी जिस डिवाइडर से टकराई है वहां रिफ्लेक्टर तक नहीं लगा हुआ। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज खतम होते ही बने स्पीड ब्रेकर के चलते भी गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
वर्जन::
हादसे में एक युवक की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए। पुलिस ने मृतक का पोस्अमार्टम सोमवार सुबह करा दिया जबकि घायल पीजीआई में उपचाराधीन है। हादसे का कारण चालक का संतुलन खोना प्राथमिक जांच में सामने आया है। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उनके बयान के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा होगा।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता