फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब रोहतक में ही सीख सकेंगे तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो

अब रोहतक में ही सीख सकेंगे तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो

Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
अब रोहतक में ही सीख सकेंगे तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो
प्रदेश में विभिन्न नए कोच की भर्ती सूची में जिले को मिले आठ कोच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इन खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए अब खिलाड़ियों को रोहतक से बाहर नहीं जाना होगा। इसके लिए जिला खेल विभाग को नए कोच मिल गए हैं। ये इन खेलों के गुर सिखा कर खिलाड़ियों को स्पर्धाओं के लिए तराशेंगे।

गुरुवार को सरकार ने खेल विभाग में विभिन्न खेलों के नए कोच भर्ती किए। इनकी चार अलग अलग सूचियां जारी की गई। इस सूची में जिले को आठ कोच मिले। इसके साथ ही जिला खेल विभाग के पास कोच की संख्या भी 50 से पार पहुंच गई है। इससे छोटूराम स्टेडियम समेत जिले के करीब एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। विभाग को मिले आठ कोच में तीन खेलों के कोच पहली बार आए हैं। इसमें तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो खेल शामिल है। इसके अलावा आर्चरी, बाक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, फुटबाल कोच शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी निर्मला ने बताया कि नई भर्ती में जिले को आठ नए कोच मिले हैं। इससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरेगा। तलवारबाजी, टेबल टेनिस व खोखो के नए खेल भी शुरू होंगे। अब तक कोच नहीं होने के कारण इन खेलों के खिलाड़ी अपने स्तर पर ही अभ्यास करते थे। अब खिलाड़ियों को कोच का मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन

ये मिले कोच
खेल कोच
आर्चरी संजय
बाक्सिंग नवीन व सतीश
टेबल टेनिस भावना
खोखो शिव कुमार
वेटलिफ्टिंग भगत सिंह
फुटबाल सुशील
तलवारबाजी सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed