फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   70 साल पुराने रथ पर निकली श्रीराम की बारात, रोहतकवासी बने बाराती

70 साल पुराने रथ पर निकली श्रीराम की बारात, रोहतकवासी बने बाराती

Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
70 साल पुराने रथ पर निकली श्रीराम की बारात, रोहतकवासी बने बाराती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
बारिश की फुहारों के बीच शनिवार को शहर में राम बारात निकली। शनिवार को श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी लोकल की ओर से काठमंडी से राम बारात निकाली गई। इस दौरान इंद्रदेव की ओर से रिमझिम बारिश की फुहारों के बारात का स्वागत करते बाराती बने रोहतक के लोगों में उत्साह देखने लायक था। श्रीराम के जयकारे के साथ आसमान गूंज रहा था। लोगों ने जगह-जगह चौक चौराहों पर श्रीराम, लक्ष्मण की आरती उतारी। वहीं श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से पुराना आईटीआई ग्राउंड में हो रही रामलीला के तीसरे दिन शनिवार को सीता जन्म और गोरी पूजा का मंचन किया गया। प्रताप चौक पर हो रही श्री सनातन पंजाबी रामलीला में राम वनवास के दृश्य को देख लोग भावुक हो उठे।
श्री प्राचीन रामलीला सोसायटी लोकल की ओर से शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे राम बारात निकाली गई। मुख्यातिथि नरेश लोहिया ने पूजा कर राम बारात का शुभारंभ किया। 70 साल पुराने रथ पर सवार होकर श्रीराम की बारात काठमंडी से निकलकर अप्रोच रोड, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी, रेलवे रोड और किला रोड होते हुए पुराना बस अड्डा के पास स्थित ग्राउंड पर पहुंची। इसमें 13 मनमोहक झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालु बारात के साथ नाचते गाते हुए पहुंचे। बारात के पहुंचने पर सीता स्वयंवर किया गया। इसमें भगवान राम के धनुष तोड़ते ही दर्शकों की ओर से पुष्पवर्षा शुरू हो गई। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के संवाद शुरू हुआ, जिसे हर किसी ने सराहा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतीश बाबू गोयल रहे।
विज्ञापन


सीता के जन्म पर जनक को मिली बधाईयां
पुराना आईटीआई में हुए रामलीला उत्सव में कलाकारों के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन के रामलीला उत्सव का उद्घाटन समाज सेवी एवं उद्योगपति रविंद्र गर्ग बॉबी ने किया। महंत बाबा कर्णपुरी और स्वामी कालिदास के सानिध्य में प्रधान सुभाष तायल ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। मुंबई और मुज्जफरनगर से आए कलाकारों ने सीता जन्म और गौरी पूजा रामलीला की सुदर प्रस्तुति पेश कर सबको भाव विभोर कर दिया। वहीं सीता जन्म पर जनक को बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर सतीश भारद्वाज, विजय बाबा, दीपक गोयल, विकास गोयल, सुनीता सिंगला, रामबाबू बिलोचपुरिया, राजेश जैन, अमित गोयल, शंकर लाल मित्तल, जयभगवान ऐरण, जगदीश राय बालंदिया, गुलशन निझावन, राजीव जैन, सुनील कुमार बल्ली, विजय गुप्ता बाबा, अनिल बंसल, सुरेश मुंजाल, विपिन गोयल, प्रेम गर्ग, रमेश रोहिल्ला, अमित गुप्ता, योगेश अरोड़ा, पवन विरमानी, राजेश गुप्ता, मनोज जिंदल, वरुण शर्मा, रामकुमार पंचाल, संजय सिंगला, चरणजीत शर्मा, सतीश भारद्वाज, अजेश गुप्ता, सन्नी निझावन, पियूष जैन, शीतल, श्रीनिवास सिंगल, सुशील मंगला, नरेश शर्मा, ललित गर्ग, राजीव बेरीवाल, उमा गोयल, मीना सिंघल, उर्मिल गुप्ता, कुसुम मंगला, आशा गर्ग, राजबाला गर्ग, ममता ऐरण, माया जैन और सुमित्रा वर्मा मौजूद रहे।

वनवास के लिए निकलने से पहले लोगों के घर पहुंचे राम
श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला में राम वनवास का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों ने अपने अभिनय का खूब बढ़िया प्रदर्शन किया। कैकयी के मांगे गए राम वनवास के बाद दशरथ के दुख को बड़ी संवेदना से दर्शाया गया। वनवास के लिए निकलने पर अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब राम, लक्ष्मण और सीता अपने महल से निकलते हैं तो लोग उन्हें अपने घर ले जाने के लिए आ जाते हैं। रामलीला में अदाकारी के बीच ही पड़ोस के लोग उन्हें अपने घर ले जाकर दूध, फल और मिठाई खिलाते हैं। इसके बाद ही वह वन के लिए प्रस्थान करते हैं।


सुखीजा एमआरआई में आज लगेगा रक्तदान शिविर
रोहतक। रोटरी क्लब सिटी रोहतक ने रविवार को छोटूराम चौक स्थित सुखीजा एमआरआई के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें जिला रेडक्रास सोसायटी और पीजीआई के डॉक्टर सहयोग करेंगे। शिविर सुबह नौ से एक बजे तक लगेगा। जिले के साधु संत रक्तदाताओं को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed